Header Banner

संगीत संध्या में भजन एवं सूफी संगीत की बही सरिता

BY — August 26, 2019

उदयपुर। सर्जन द स्पार्क संस्था की ओर से विश्व शांति रैली में भाग ले कर लौटे उदयपुर प्रतिभागियों का एक कार्यक्रम सम्मान किया गया।

संस्था के अध्यक्ष राजेश खमेसरा ने बताया कि उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद से लंदन तक कार द्वारा विश्व शांति रैली में सृजन संस्था के छह सदस्यों से भाग लिया था। उनके सफलतापूर्वक रैली संपन्न कर लौटने पर संस्था द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सचिव किशोर पाहुजा ने बताया कि इस अवसर पर संगीत संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध गजल गायक उस्ताद राजकुमार रिजवी एवं नेहा रिजवी ने भजन व् सूफी संगीत से सभी सदस्यों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में विश्व शांति रैली में भाग लेने वाले दिनेश कटारिया , राजेंद्र शर्मा, अब्बास अली बंदूकवाला , सुनील लढा, प्रीति लढा व पवन धूपिया का अध्यक्ष राजेश खमेसरा व जी आर लोढ़ा ने सम्मानित कर स्मृति चिन्ह प्रदान किये।
इस अवसर पर राजस्थान टेक्निकल विश्वविद्यालय की केमिकल इंजीनियरिंग परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए वैभव मेनारिया का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में गोविन्द अग्रवाल, माणिक नाहर, ओम प्रकाश अग्रवाल, इंद्रसिंह मेहता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव किशोर पाहुजा ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply