स्पिनर्स एवं बुनकरों को प्रमोट करने के लिये सरकार की नई योजनाएं

BY — August 29, 2019

राज्य स्तरीय 15 दिवसीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी प्रारम्भ
उदयपुर। राज्य कार्यालय खादी एवं ग्रामोद्योग भारत सरकार के संयोजन में अम्बेडकर विकास समिति चोमूं द्वारा गुरूवार से 15 दिवसीय राज्य स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी सबसिटी सेन्टर स्थित ग्रामीण हाट में प्रारम्भ हुई। प्रदर्शनी का उद्घाटन खादी एवं ग्रामोद्योग भारत सरकार के राज्य निदेशक ब्रदीलाल मीणा ने किया।

इस अवसर पर मीणा ने बताया कि केन्द्र सरकार खादी संस्थाओं एंव स्पीनर्स एवं बुनकरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये अनेक योजनांए लागू की है। इस संस्थाओं के लिये स्वदेशी कार्ययोजना के तहत 4 करोड़ 20 लाख रूपयें आंवटित किये है ताकि विभिन्न स्थानों पर खादी एवं ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी लगाकर खादी उत्पादकों को बढ़ावा दिया जा सकें। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा खादी पर दी जा रही छूट हर प्रदर्शनी में लागू है।
मीणा ने बताया कि खादी आयोग खादी में नये-नये इनोवेशन पर लगा हुआ है। जिसमें निजी क्षेत्र में कार्य करने वाले युवा को भी आमंत्रित किया जा रहा है ताकि वे खादी इंडिया के तहत पंजीकृत हो कर अपना खादी का कारोबार निर्बाध गति से चला सके। खादी इंडिया के तहत विदेश में 60 खादी संस्थाएं चल रही है जिसमें अब और करीब सवा सौ संस्थाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदर्शनी संयोजक एवं समिति सचिव रामजी लाल वर्मा ने बताया कि इस प्रर्दानी में कुल 110 दुकानें लगायी गई है जिसमें 40 खादी की बाकि ग्रामोद्योग की है। खादी प्रदर्शनी में सूती खादी में कोटिंग व शर्टिंग,दरी, चद्दर,खेश, जाजम,रेजा सलवार सूट,दक्षिण भारत की सूती साड़ियंा, पानीपत एवं टोंक की दरी फर्श,उनी खादी में जैसलमेर, बीकानेर, बाडमेर,आमेट, देवगढ़ के कम्बल, उदयपुर संभाग के मेरिनों, देशी कम्बल, जेन्ट्स शाॅल, कार्डिगन,सिल्क एवं पोलिस्टर खादी में रील्ड सिल्क,टसर पेपर सिल्क,सिल्क मूंगा बाफता,प्रिन्ट एवं बोर्डर सिल्क, रशमी बोर्डर, प्लेन सिल्क,ग्रामोद्योग उत्पादों में दक्षिण भारत के जूट के पायदान, महिला मण्डल के उत्पाद, अचार, मसाले,पापड़,नमकीन, शेम्पू, अगरबत्ती,बांस के आकर्षक उत्पाद, हस्त शिल्प के उत्पाद, सर्दी की स्वास्थ्यवर्धक खुराक सहित अनेक उत्पाद इस बार भी प्रदर्शनी में उपलब्ध होंगे।
उन्होंने बताया कि खादी वस्त्र उत्पादों पर खादी ग्रामोद्योग आयोग, राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड तथा खादी संस्थाओं द्वारा राज्य एवं भारत सरकार द्वारा निर्धारित की गई छूट देय होगी। तैयारियंा अंतिम चरणों में है। इस अवसर पर खादी से जुड़े प्रकाश चन्द्र गौड सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *