हॉकी राजस्थान एवं पेसिफिक के साझे में वेबिनार

BY — June 24, 2020

हॉकी राजस्थान एवं पेसिफिक कॉलेज ऑफ़ फिजिकल एज्युकेशन, पेसिफिक विश्वविद्यालय उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वेबिनार भारतीय ओलम्पिक संघ का वर्तमान परिदृश्य एवं ओलम्पिक खेलों में भारतीय हॉकी का प्रदर्शन हुआ।

मुख्य वक्ता डॉ डीके दुरैहा कुलपति एलएनआईपीई ग्वालियर एवं डॉ पी पटेल संयुक्त निदेशक एवं पूर्व कोच भारतीय खेल प्राधिकरण लखनऊ रहे। उन्होंने वेबिनार में करीब 325 श्रोताओ को अनेक बिंदुओं पर ऑनलाइन चर्चा कर सभी को मार्गदर्शन दिया। साथ ही पेसिफिक शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के निदेशक डॉ खेल शंकर व्यास ओर प्रिंसिपल डॉ. जोगेन्द्र सिंह ने भी शारीरिक शिक्षा से जुड़े मुख्य बिन्दुओ पर चर्चा कर के सभी श्रोताओं को सफलता की ओर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ जोगेंद्र सिंह ने इस वेबिनार का सफलता पूर्वक आयोजन होने पर सभी सदस्यो को शुभकामनाएं दी। वेबिनार में संकाय सदस्य डॉ हेमंत पंड्या, अभिनव शर्मा, प्रवीण सिंह, जितेंद्र सिंह और पुरुषोत्तम सिंह चुंडावत मौजूद रहे। अंत मे डाॅ. कुलदीप सिंह झाला द्वारा धन्यवाद देकर वेबिनार का समापन किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply