• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
No Result
View All Result

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

Print Friendly, PDF & Email
Print Friendly, PDF & Email
Home Featured

हिन्दुस्तान जिंक : सर्वश्रेष्ठ परिष्कृत धातु उत्पादन, 2701 करोड़ रु. का शुद्ध लाभ

admin by admin
January 21, 2022
in Featured
0
हिन्दुस्तान जिंक : सर्वश्रेष्ठ परिष्कृत धातु उत्पादन, 2701 करोड़ रु. का शुद्ध लाभ
90
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

खनित धातु उत्पादन: 252 केटी रिफाइन्ड धातु उत्पादनः 261 केटी बिक्रीयोग्य चांदी का उत्पादन: 173 मैट्रिक टन ज़िंक सीओपीः 1148 डॉलर प्रति टन

उदयपुर : जस्ता, सीसा और चांदी की अग्रणी वैश्विक एकीकृत उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड ने शुक्रवार को आयोजित अपनी निदेशक मण्डल की बैठक में 31 दिसम्बर 2021 को समाप्त तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की।

हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अरूण मिश्रा ने वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही के प्रदर्शन पर कहा कि ‘‘हमने अब तक का सबसे अच्छा नौ महिनों में खनन धातु उत्पादन और ऐतिहासिक उच्च त्रैमासिक परिष्कृत धातु उत्पादन किया है। मौजूदा रन रेट के आधार पर हमें इस साल दस लाख का आंकड़ा पार करने का विश्वास है। हिन्दुस्तान जिंक वैश्विक प्रौद्योगिकी और उपकरणों में निवेश के लिए भी तैयार है ताकि मूल्य वर्धित जस्ता मिश्र धातु उत्पादों का उत्पादन किया जा सके और घरेलु बाजार में अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता से मेल खा सके। हमारी ईएसजी यात्रा बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है और हम डाउ जोन्स सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स में पर्यावरण श्रेणी में धातु और खनन में विश्व स्तर पर पहले स्थान पर रहने के लिए खुश हैं। हम अपने खनन कार्यों को कार्बनमुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपनी जलवायु परिवर्तन पहल के तहत अगले 5 वर्षों में एक बिलियन डॉलर का निवेश करेंगे ताकि तापीय उर्जा पर निर्भरता को कम करने के साथ 2050 तक नेट जीरो की हमारी यात्रा पर अग्रसर होे सकें।‘‘
हिन्दुस्तान जिं़क के अंतरिम मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री संदीप मोदी ने कहा कि ’’हमने ऐतिहासिक उच्च त्रैमासिक राजस्व और ईबीआईटीडीए के साथ साथ अंडर ग्राउंड माइनिंग में ट्रांजिशन के बाद से अब तक का उच्चतम लाभ दिया है। उर्जा की लगातार बढ़ती कीमतों के बावजूद हमने पिछली तिमाही से लगभग समान स्तर पर लागत बनाए रखी है। अनुकूल एलएमई कीमतों के साथ परिचालन क्षमता और लागत युक्तिकरण पर हमारे निरंतर प्रयासों ने हमें इस समय मार्जिन सुधार करने और अपने स्टेकहोल्डर्स के लिए उद्य़ोग को अग्रणी रिटर्न उत्पन्न करने में सक्षम बनाया है।

आपरेशनल प्रदर्शन

खनन खातु का उत्पादन तिमाही में पिछले वर्ष के मुकाबले 3.4 प्रतिशत अधिक 252 केटी रहा और नौ महीनों के मुकाबले 5.5 प्रतिशत अधिक 722 केटी रहा। यह सिन्देसरखुर्द, रामपुरा आगूचा और जावर खदानों में उच्च अयस्क उत्पादन के कारण रहा। आंशिक रूप से निम्न खनन ग्रेड द्वारा रिकवरी हुई। मुख्य रूप से कायड़़ और सिन्देसर खुर्द खदानों में उच्च अयस्क उपचार एवं रिकवरी के कारण क्रमिक रूप से खनन धातु उत्पादन में 1.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
तिमाही में एकीकृत धातु उत्पादन 261 केटी रहा जो पिछले वर्ष के मुकाबले 11 प्रतिशत एवं क्रमिक रूप से 25 प्रतिशत अधिक रहा। इसमें बेहतर संयंत्र और खनन धातु की उपलब्धता और बेहतर परिचालन मानकों का योगदान रहा। एकीकृत जस्ता उत्पादन 214 केटी रहा जो पिछले वर्ष के मुकाबले 17 प्रतिशत अधिक और क्रमिक रूप से 32 प्रतिशत अधिक रहा। एकीकृत सीसा उत्पादन 47 केटी क्रमिक रूप से सपाट रहा लेकिन केवल सीसा मोड की तुलना में सीसा-जस्ता मोड पर पायरो प्लांट संचालन के कारण 10 प्रतिशत कम रहा। कुल मिलाकर नौ महीने में धातु उत्पादन 707 केटी रहा जो पिछले वर्ष के मुकाबले 5 प्रंतिशत बेहतर रहा। एकीकृत चांदी का उत्पादन 173 मैट्रिक टन रहा जो पिछले वर्ष के मुकाबले 5 प्रतिशत एवं क्रमिक रूप से 14 प्रतिशत अधिक था। नौ महीने की अवधि में चांदी का उत्पादन साल दर साल 4 प्रतिशत कम होकर 485 मैट्रिक टन रहा जो कम सीसा धातु उत्पादन और चांदी विप में कमी के अनुरूप था।

वित्तीय प्रदर्शन
वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी ने 7990 करोड़ रु. का राजस्व अर्जित किया है जो 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है जो उच्च जस्ता मात्रा और उच्च जस्ता-सीसा एलएमई कीमतों के साथ उच्च प्रीमियम के नेतृत्व में हुआ। वर्ष के दौरान जस्ता और सीसा एलएमई की कीमतें क्रमशः 28 और 23 प्रतिशत बढ़ीं।
तिमाही के लिए शुद्ध लाभ 2701 करोड़ रूपए रहा जो वर्ष दर वर्ष 23 प्रतिशत और 34 प्रतिशत क्रमिक रूप से अधिक रहा। वृद्धि का मुख्य कारण उच्च मात्रा और धातु की उच्च कीमतों का होना रहा। नौ महीनों के लिए शुद्ध लाभ 6701 करोड़ रूपए रहा जो वर्ष दर वर्ष 22 प्रतिशत अधिक है।
तीसरी तिमाही में क्रमिक राजस्व में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई उच्च धातु और चांदी उत्पादन के साथ जस्ता एलएमई की कीमतों के कारण चांदी की कम कीमतों और डब्ल्यूपीपी वॉल्यूम से ऑफसेट किया गया। क्रमिक रूप से जस्ता और चांदी की बिक्री में क्रमशः 29 और 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि सीसे की बिक्री सपाट ही रही।
तिमाही के लिए रॉयल्टी से पहले जिंक कॉस्ट प्रोडक्शन (सीओपी) जिंक की उत्पादन लागत 1148 डॉलर (85969 रूपए) प्रति मैट्रिक टन रही जो वर्ष दर वर्ष 21 प्रतिशत और क्रमिक रूप से 2 प्रतिशत अधिक थी। दिसम्बर 2021 को समाप्त नौ महीनों के लिए सीओपी 1116 डॉलर (82834 रूपए) प्रति मैट्रिक टन रही जो सालाना 16 प्रतिशत अधिक थी। कोयले और कमोडिटी की कीमतों में वृद्धि के कारण कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन (सीओपी) प्रभावित हुआ है जो आंशिक रूप से बेहतर मात्रा, परिचालन क्षमता और रिकवरी से आफसेट हुआ है।
तिमाही के लिए इबित्दा 4392 करोड रूपए था जो वर्ष दर वर्ष 33 प्रतिशत अधिक और 32 प्रतिशत क्रमिक रूप से अधिक रहा। दिसम्बर 2021 को समाप्त नौ महीनों के लिए इबित्दा 43 प्रतिशत वर्ष दर वर्ष उपर 11282 करोड़ रूपए था। इसमें वृद्धि मुख्य रूप से जस्ता और सीसा एलएमई कीमतों में वृद्धि और उच्च प्रीमियम और चांदी की उच्च कीमतों के कारण रहा।
प्रोजेक्ट अपडेट
चीनी नागरिकों के लिए कड़े दिशा निर्देश एवं कोविड-19 के प्रतिबंधों के कारण चंदेरिया में फ्यूमर संयंत्र के चालू होने में देरी हो रही है। वीजा आवेदनों को मंजूरी दिलवाने के सभी प्रयास (वैकल्पिक पक्षों के समर्थन सहित) किए जा रहे हैं और वित्त वर्ष 22 के अंत तक इसे पूरा करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
ईएसजी अपडेट:

  • बोर्ड स्तरीय ईएसजी और सस्टेनेबिलिटी कमेटी का गठन किया गया और इसकी पहली मीटिंग दिसम्बर 2021 में हुई।
  • हिन्दुस्तान जिंक को डाउ जोन्स सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स एवं एसएंडपी 500 में मेटल और माइनिंग सेक्टर में पांचवां और पर्यावरण श्रेणी के लिए एशिया प्रशांत क्षेत्र में पहला स्थान मिला।
  • चंदेरिया सीपीपी और देबारी इकाइयों को ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल से स्वोर्ड ऑफ ऑनर और फाइव स्टार रेटिंग मिली।
  • कायड़, रामपुरा आगूचा खानों को स्थायी खनन के लिए खान मंत्रालय द्वारा फाइव स्टार रेटेड माइंस से सम्मानित किया गया।
  • 2025 के सस्टेनेबिलिटी लक्ष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण के अंतरराष्ट्रीय संगठन (आईयूसीएन) के साथ 3 साल की भागीदारी जिससे जैव विविधता प्रबंधन योजना के विकास के लिए कोई हानि नहीं होगी।
    लिक्विडिटी और इन्वेस्टमेंट
    31 दिसम्बर 2021 तक कंपनी का सकल निवेश, नकद और समकक्ष 17040 करोड़ रूपए था जो सितम्बर 2021 में 23662 करोड़ रूपए था।
    31 दिसम्बर 2021 के अंत तक कंपनी का शुद्ध निवेश 14227 करोड़ रूपए था जबकि सितम्बर 2021 के अंत में 19103 था जो उच्च गुणवत्ता वाले साधनों में निवेश किया गया था।
    क्रीब 7606 करोड़ (18 रूपए प्रति शेयर) रूपए का अंतरिम डिविडेंड दिसम्बर 2021 में वितरित किया गया।
Print Friendly, PDF & Email
Tags: FeaturedHindustan Zinc : Best Refined Metal Productionquarter resultRs 2701 Cr. net profit ofudaipur hind zinc quarterly resultजिंक:
Share36Tweet23Send
Previous Post

पेसिफिक में इन्फोग्राफिक्स से सीवी लेखन पर वर्कशॉप

Next Post

हिन्दुस्तान जिंक ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया जागरूक

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

by admin
March 5, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

कंपनी का यूएस स्थित, मनोनित आर1 इंस्टीट्यूशन, वर्जीनिया टेक के साथ सहयोगसाइंटिफिक रिसर्च और ग्लोबल एकेडमिक पार्टनरशिप के जरिए मेटलर्जिकल कैपेबिलिटी को मजबूत करना उद्धेश्यउदयपुर। विश्व की सबसे...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

by admin
March 2, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

भारत के मेटल और माइनिंग सेक्टर में सबसे अधिक और एकमात्र उपलब्धिमेटल और माइनिंग में महिलाओं को स्पॉटलाइट करने के लिए 25 दिन का ‘शी नोज द ग्राउंड...

Read more

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

by admin
February 28, 2026
0
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

सेलिब्रिटी सिंगर मधुबन्ति बागची करेगी लाइव परफॉर्मउदयपुर। मेवाड़ अपनी मस्ती भरी होली के लिए जाना जाता है। इस बार कुम्भलगढ़ में परशुराम गुफा मार्ग पर स्थित काननवास रिसोर्ट...

Read more

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

by admin
February 27, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

उदयपुर में 3 हाई-टेक लैब्स स्थापित, राजस्थान के 76 से अधिक राज स्ककीय स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं और तकनीक के जरिए शिक्षा में उन्नयनउदयपुर। भारत की एकमात्र और...

Read more

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

by admin
February 24, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

डीजीएमएस के तत्वावधान में 25वीं त्रिपक्षीय समिति की बैठकखान सुरक्षा महानिदेशालय उदयपुर के तत्वाधान में हिंदुस्तान जिंक द्वारा 25वीं त्रिपक्षीय समिति बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक...

Read more
Next Post

हिन्दुस्तान जिंक ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया जागरूक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

March 5, 2026
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

March 5, 2026
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

March 2, 2026

उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर राइटेक्स : मुकेश माधवानी

February 28, 2026
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

February 28, 2026
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

February 27, 2026

दीक्षांत समारोह में एजुकेट गर्ल्स ने प्रगति शिक्षार्थियों को किया सम्मानित

February 26, 2026

प्रायोजित स्‍थान

January 2022
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Dec   Feb »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?