‘ओशियन ऑफ़ कनेक्टिविटी’ की थीम पर देशी-विदेशी चित्रकारों ने पेंटिंग्स कर दिखाया हुनर

BY — October 18, 2022

‘भारत-आसियान मैत्री वर्ष’ विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह आज करेंगे प्रदर्शनी का लोकार्पण
उदयपुर। आसियान और भारत के संबंधों के तीस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जारी है। नवम्बर में कम्बोडिया में आयोजित होने वाले समिट के तहत सांस्कृतिक रिश्तों के मेल-जोल और समन्वय को बढ़ाने एवं सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में उदयपुर के कोडियात स्थित ताज अरावली रिजॉर्ट में विदेश मंत्रालय एवं सेहर इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से आसियान देशों के कलाकारों के साथ आर्ट केम्प का आयोजन किया जा रहा है। सेहर इंडिया के संस्थापक संजीव भार्गव ने बताया कि इस आर्ट कैंप में आसियान देशों के कई कलाकार भाग ले रहे हैं।

कलाकारों ने ‘ओशियन ऑफ़ कनेक्टिविटी’ की थीम पर की पेंटिंग्स
उन्होंने बताया कि ओशियन ऑफ़ कनेक्टिविटी की थीम पर यहाँ आसियान देशों से आए कलाकारों द्वारा अपनी-अपनी समझ, बेकग्राउंड एवं स्कूल ऑफ़ थोट से पेंटिंग्स की गई हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह 11 बजे केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ताज अरावली रिजोर्ट पहुँच कर कलाकारों से रूबरू होंगे एवं उनके द्वारा इन पेंटिंग्स की प्रदर्शनी का लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने देश-विदेश से आए कलाकारों का उदयपुर आने के लिए एवं विदेश मंत्रालय का इस आयोजन हेतु आभार जताया है।
आसियान का उद्देश्य है शांति, स्थिरता एवं समृद्धि को बढ़ावा देना
आसियान-भारत शिखर सम्मेलन प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है और यह भारत व आसियान को उच्चतम स्तर पर जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। वर्ष 2022 को ‘भारत-आसियान मैत्री वर्ष’ के रूप में घोषित किया गया है। आसियान दस दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों- ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्याँमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम का एक संगठन है। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, स्थिरता एवं समृद्धि के लिये एक सक्षम वातावरण को बढ़ावा देने में मदद करना, सामान्य चुनौतियों का समाधान करना, नियम-आधारित क्षेत्रीय संरचना को बनाए रखना व घनिष्ठ आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *