यूनिक क्यूआर कोड से प्रभावी वीडियो रिज्यूम बनेगा: दवे

BY — July 7, 2023

उदयपुर। पेसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी एवं वर्कमॉब फ्रेशर्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच एमओयू हुआ है। एमओयू पर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट प्रोफेसर के. के. दवे, राजेश कुमार यादव, वर्कमॉब के डायरेक्टर कुणाल बागला, प्रियंका कोठारी ने हस्ताक्षर किए।

प्रो. के. के. दवे ने बताया कि वर्कमॉब फ्रेशर्स एवं पैसिफिक यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में इस एमओयू के तहत एक यूनिक क्यूआर कोड एवं सिंगल ब्रांडिंग पेज के साथ प्रत्येक छात्र का एक प्रभावशाली वीडियो रिज्यूम/सीवी बनाकर तैयार किया जाएगा। क्यूआर कोड को स्कैन करते ही छात्रों का डिजिटल रिज्यूमध्सीवी किसी भी संस्थान या फर्म के सामने आ जाएगा, जिससे छात्रों को रोजगार प्राप्त करना आसान हो जाएगा और उन्हें अपनी पसंदीदा जॉब पाने के अधिक अवसर मिल पाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply