Header Banner

पेसिफिक के प्रो आमेटा को विशिष्ट अतिथि सम्मान

BY — September 12, 2023

अकाल विश्वविद्यालय बठिंडा, पंजाब में रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री लंदन के तत्वावधान में आयोजित हरित रसायन की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में पैसिफिक विश्वविद्यालय से प्रो सुरेश आमेटा एवं प्रो रक्षित आमेटा को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया।

उन्हें रसायन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध व लेखन के लिए सम्मानित किया गया है। ज्ञातव्य है कि प्रो सुरेश आमेटा इंडियन केमिकल सोसाइटी के पूर्व में प्रेसिडेंट रहे है और प्रो रक्षित आमेटा वर्तमान में वाइस प्रेसिडेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है। इस अवसर पर पैसिफिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. के. दवे ने प्रो. आमेटा को बधाई दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply