पेसिफिक में डिजास्टर मैनेजमेंट विषयक ऑनलाइन सत्र

BY — April 15, 2024

उदयपुर। पाहेर विश्वविद्यालय के पेसिफिक इंस्टीट्यूट आफ फायर एंड सेफ्टी मैनेजमेंट तथा गुरुकुल पेसिफिक द्वारा आज डिजास्टर मैनेजमेंट विषय पर ऑनलाइन सत्र आयोजित किया गया। प्रो. हेमन्त कोठारी, डीन पीजी स्टडिज, पाहेर विश्वविद्यालय ने बताया कि इस सत्र के वक्ता श्री अमित शर्मा डिप्टी कंट्रोलर, सिविल डिफेंस, जयपुर राजस्थान तथा श्री विक्टर सतीश डिप्टी जनरल मैनेजर सिक्योरिटी एंड फायर ऑपरेशन, एसएएनएमआर, त्रिची, तमिलनाडु थे।

अमित शर्मा ने डिजास्टर मैनेजमेंट के महत्व तथा इसके वर्गीकरण के बारे में बताया। उन्होनें सिविल डिफेंस के रोल के बारे , प्राइमरी रोल सेकेंडरी रोल इमरजेंसी ऑपरेशन केंद्र और ट्रेनिंग की जानकारी दी और सिविल डिफेंस के मुख्य कार्यों के बारे में विस्तार से बताया जिसको युद्ध तथा आपदा के समय लागू किया जा सकता है। साथ ही उन्होने सिविल डिफेंस में कान्सेप्ट एवं उपाय के बारे में विस्तार से बताया। उन्होनें सिविल डिफेंस आर्गेनाइजेशन के विभिन्न लेवल को भी विस्तार से समझाया।
विक्टर सतीश ने फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी और हमेशा उसके लिए तैयार रहने के लिए बताया। उन्होंने डिजास्टर मैनेजमेंट साइकिल के बारे में विस्तार से बताया जिसमें प्रीवेंशन, प्रिपेयरडनेस, रिस्पांस तथा रिकवरी को किस प्रकार करना चाहिए उसकी विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि डिजास्टर का शुरुआती समय पर ही निराकरण कर देना चाहिए साथ ही डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। डॉ. मुकेश श्रीमाली, डायरेक्टर पेसिफिक इंस्टीट्यूट आफ फायर एंड सेफ्टी मैनेजमेंट ने ऐसे समाज उपयोगी विषयों पर एक्सपर्ट सेशन आयोजित करने की सरहाना की। इस अवसर पर सुनिल शर्मा व अमोस मार्क उपस्थित थे। अंत में नीरज श्रीमाली द्वारा दोनों वक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *