• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
No Result
View All Result

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

Print Friendly, PDF & Email
Print Friendly, PDF & Email
Home Featured

पेसिफेस्ट विजेताओं को आकर्षक पुरुस्कार : खिलखिलाए चेहरे

admin by admin
November 9, 2024
in Featured
0
पेसिफेस्ट विजेताओं को आकर्षक पुरुस्कार : खिलखिलाए चेहरे
77
SHARES
1.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

पेसिफिक यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थी प्रतिभाओं को दिया प्रेरणादायक मंच
पेसिफिक यूनिवर्सिटी के बहुप्रतीक्षित पेसिफेस्ट के दूसरे दिन का आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता, त्वरित सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का सजीव प्रदर्शन बनकर उभरा। इस दिन की प्रतियोगिता में सोलो सॉन्ग, एक्सटेम्पोर, निबंध लेखन, रंगोली मेकिंग और विज्ञान एवं इंजीनियरिंग प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी अनूठी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। प्रतिभागियों ने इन प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी सोच, कला और ज्ञान का गहरा परिचय दिया।

दूसरे दिन की शुरुआत सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता से हुई, जहाँ प्रतिभागियों ने अपनी मधुर आवाज़ और संगीत की समझ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न शैलियों में गाए गए गीतों ने कार्यक्रम स्थल को संगीतमय बना दिया। कुछ छात्रों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के रागों में अपने हुनर का प्रदर्शन किया, तो कुछ ने आधुनिक और बॉलीवुड गीतों को अपनी आवाज़ में ढाला। विद्यार्थियों ने अपने सुर-ताल और गहरे भावों से हर किसी का दिल जीत लिया। निर्णायक मण्डल ने सुर, ताल और भावनाओं के अनुसार सर्वश्रेष्ठ गायक का चयन किया, और इस प्रतियोगिता ने सभी में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।
इसके बाद एक्सटेम्पोर यानि आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और समसामयिक मुद्दों पर बिना किसी पूर्व तैयारी के बोलना था। विद्यार्थियों ने सीमित समय में अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी सहज रुप से सोचने और अभिव्यक्त करने की क्षमता ने निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया। इस प्रतियोगिता ने छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उनकी तर्कशक्ति को भी उजागर किया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने महिला सुरक्षा, आर्टिफिश्अल इंटेलिजेंस, सोशल मीडिया, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे मुद्दों पर सटीक तथ्यों, संदर्भों और तर्कों के माध्यम से अपने विचार लिखें। इस प्रतियोगिता ने छात्रों की लेखन क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच और विषय की गहरी समझ को उजागर किया। निर्णायकों ने निबंधों को स्पष्टता, प्रवाह और विचारों की गहराई के आधार पर आंका। रंगोली प्रतियोगिता में विभिन्न रंगों और डिजाइनों के माध्यम से, विद्यार्थियों ने पारंपरिक और समकालीन शैलियों का समन्वय करते हुए सुंदर रंगोलियाँ बनाई। थीम आधारित रंगोलियों ने सामाजिक संदेशों जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, स्वच्छ भारत अभियान और प्रकृति का संरक्षण को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता ने न केवल कला को बढ़ावा दिया, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर छुपी रचनात्मकता को भी उजागर किया।
दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण विज्ञान और इंजीनियरिंग प्रदर्शनी रही। छात्रों ने विज्ञान और इंजीनियरिंग के विभिन्न विषयों पर आधारित अपने प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत, जल शोधन प्रणाली, स्मार्ट सिटी मॉडल और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित रोबोटिक्स प्रोजेक्ट्स को देख दर्शक और निर्णायक मंत्रमुग्ध हो गए। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से नई सोच और तकनीकी समझ का परिचय दिया। उनकी रचनात्मकता, शोध क्षमता और नवीनता को देखकर निर्णायक मण्डल ने उनकी प्रशंसा की।
समापन और सम्मान समारोह
दूसरे दिन के समापन पर, सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा प्रतिभागियों की प्रतिभा और मेहनत की सराहना में सर्टिफिकेट दिये गए। सभी प्रतियोगिताओं के सकल परिणाम के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एम.एम.पी.एस स्कूल को विजेजा शील्ड दी गई।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि नेक्सिथोन ग्लोबल सर्विसेज के को-फाउंडर हिमकर दुबे ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सहयोग और सहकार के माध्यम से न सिर्फ कला जगत बल्कि अकादमिक और व्यवसाय जगत में भी सफलता अर्जित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए शॉर्टकट ना अपनाते हुए विद्यार्थियों को उत्कृष्ट अर्जित करने के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे।
कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर यूनेस्को एमजीआईपी के चेयरपर्सन तथा पेसिफिक ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के पैट्रन प्रो. बी.पी शर्मा ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को चरम तक ले जाने और इसे वैश्विक पटल पर रखने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यदि विद्यार्थी ठान ले तो उत्तम से सर्वाेत्तम तक का सफर वे जल्द ही पूरा कर लेंगे।
पेसिफिक यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट प्रो. हेमंत कोठारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने अपने कौशल और क्षमता को प्रदर्शित कर दिखा दिया कि वे भविष्य के लिए न केवल योग्य है बल्कि बेहद प्रतिभाशाली भी हैं।
विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों के अनुसार पेसिफेस्ट वास्तव में उदयपुर संभाग के स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक अनमोल अवसर रहा, जहाँ उन्हें अपनी कला, कौशल और सृजनात्मकता को प्रदर्शित करने का मौका मिला और उनका आत्मविश्वास बढ़ा।
ग्रुप डांस में सेंट एंथोनी स्कूल सेक्टर 14 के भव्यांशी जैन एंड ग्रुप ने प्रथम, एरूडाईट स्कूल ऑफ़ लर्निंग फतेहनगर के जेनीशा ग्रुप ने दूसरा और द स्टडी स्कूल के स्वरूप ग्रुप ने तीसरा स्थान अर्जित किया।
इंग्लिश डिबेट में सेंट्रल एकेडमी सरदारपुरा की शाहीन बानु ने प्रथम, डीपीएस की लावण्या मल्होत्रा ने द्वितीय और सेंट्रल एकेडमी सरदारपुरा के ही मलय सोनी ने तीसरा स्थान अर्जित किया।
हिंदी डिबेट में थे द स्कॉलर्स एरीना के केवल्य जैन ने प्रथम, सेंट्रल एकेडमी सरदारपुरा की ऋषिका श्रीमाली ने द्वितीय और गुरु गोविंद सी. से. स्कूल के गोपाल मेनारिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सोलो डांस प्रतियोगिता में एमएमपीएस की एंजल सुखवानी ने पहला, महात्मा गांधी स्कूल की कविता मेघवाल ने दूसरा और द स्कॉलर्स एरीना की विदिशा बोलिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कवितापाठ प्रतियोगिता में एमएमपीएस स्कूल की छात्रा हश्वी सिंह पुरावत ने प्रथम, द विजन एकेडमी स्कूल की परी खत्री ने द्वितीय और एमडीएस पब्लिक स्कूल के नोवयाना सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
क्विज प्रतियोगिता में सेंट एंथोनी स्कूल सेक्टर 4 के काव्य जैन और प्रणय तोशनीवाल ने प्रथम, गर्व पगारिया और जयवर्धन सिंह ने द्वितीय और पायनियर पब्लिक स्कूल के प्रीति कुमार शक्तावत और रुद्र प्रताप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में एमएमपीएस स्कूल की आस्था गोयल ने पहला, विद्या भवन के बंटी सुथार ने दूसरा, द विजन एकेडमी स्कूल के रुद्राक्ष पटेल ने तीसरा स्थान अर्जित किया।
साइंस और इंजीनियरिंग प्रदर्शनी में डीपीएस स्कूल के आरव सिंह और पार्थ छाबड़ा ने प्रथम, नीरजा मोदी स्कूल के अंशुल चंदेल और रूद्र प्रिया सिंह ने द्वितीय स्थान, गुरु गोविंद स्कूल के प्रिंस कुशवाह और श्रवण गरासिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आशुभाषण प्रतियोगिता में सेंट्रल एकेडमी सरदारपुरा की मिताली बागोरा ने पहला, नीरजा मोदी स्कूल की प्रिशा गुलाटी ने दूसरा और गुरु गोविंद स्कूल के करण नाथ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
रंगोली प्रतियोगिता में तुलसी निकेतन स्कूल की वल्लरी शर्मा ने पहला, गवर्मेंट स्कूल गुडली की पायल माली ने दूसरा और गवर्मेंट स्कूल देबारी की ममता वागरिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता में डीपीएस स्कूल की आयशा अली मंसूरी ने पहला, एमएमपीएस स्कूल के परम त्रिवेदी ने दूसरा और गुरु गोविंद स्कूल के लक्की भट्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में एमएमपीएस की दक्षि पाराशर ने प्रथम, एरूडाईट स्कूल ऑफ़ लर्निंग फतहनगर के जय बंसल ने द्वितीय और डीपीएस स्कूल की ईरा राहपूत ने तृतीय स्थान अर्जित किया।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: Attractive prizes for Pacifest winners: smiles on your faceFeaturedpacifest 2024 udaipurpacifest udaipur 2024udaipur pacifestपेसिफेस्ट विजेताओं को आकर्षक पुरुस्कार : खिलखिलाएं चेहरे
Share31Tweet19Send
Previous Post

स्कोडा ऑटो इंडिया ने उदयपुर में नई 3 एस डीलरशिप का हुआ उद्घाटन

Next Post

मधुमेह दिवस पर वाकाथोन से मधुमेह और लकवा से बचाव का संदेश

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

by admin
March 5, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

कंपनी का यूएस स्थित, मनोनित आर1 इंस्टीट्यूशन, वर्जीनिया टेक के साथ सहयोगसाइंटिफिक रिसर्च और ग्लोबल एकेडमिक पार्टनरशिप के जरिए मेटलर्जिकल कैपेबिलिटी को मजबूत करना उद्धेश्यउदयपुर। विश्व की सबसे...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

by admin
March 2, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

भारत के मेटल और माइनिंग सेक्टर में सबसे अधिक और एकमात्र उपलब्धिमेटल और माइनिंग में महिलाओं को स्पॉटलाइट करने के लिए 25 दिन का ‘शी नोज द ग्राउंड...

Read more

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

by admin
February 28, 2026
0
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

सेलिब्रिटी सिंगर मधुबन्ति बागची करेगी लाइव परफॉर्मउदयपुर। मेवाड़ अपनी मस्ती भरी होली के लिए जाना जाता है। इस बार कुम्भलगढ़ में परशुराम गुफा मार्ग पर स्थित काननवास रिसोर्ट...

Read more

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

by admin
February 27, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

उदयपुर में 3 हाई-टेक लैब्स स्थापित, राजस्थान के 76 से अधिक राज स्ककीय स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं और तकनीक के जरिए शिक्षा में उन्नयनउदयपुर। भारत की एकमात्र और...

Read more

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

by admin
February 24, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

डीजीएमएस के तत्वावधान में 25वीं त्रिपक्षीय समिति की बैठकखान सुरक्षा महानिदेशालय उदयपुर के तत्वाधान में हिंदुस्तान जिंक द्वारा 25वीं त्रिपक्षीय समिति बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक...

Read more
Next Post
मधुमेह दिवस पर वाकाथोन से मधुमेह और लकवा से बचाव का संदेश

मधुमेह दिवस पर वाकाथोन से मधुमेह और लकवा से बचाव का संदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

March 5, 2026
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

March 5, 2026
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

March 2, 2026

उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर राइटेक्स : मुकेश माधवानी

February 28, 2026
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

February 28, 2026
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

February 27, 2026

दीक्षांत समारोह में एजुकेट गर्ल्स ने प्रगति शिक्षार्थियों को किया सम्मानित

February 26, 2026

प्रायोजित स्‍थान

November 2024
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
« Oct   Dec »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?