कान के अंदर वाले हिस्से के जटिल कैंसर का सफल ऑपरेशन

BY — January 7, 2025

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के कैन्सर सर्जरी विभाग के चिकित्सको ने कान के अंदर वाले हिस्से के जटिल कैंसर से पीढ़ित 75 बर्षीय महिला का सफल ऑपरेशन कर उसे नया जीवन दिया। इस सफल ऑपरेशन में कैन्सर रोग सर्जन डॉ. सौरभ शर्मा, ईएनटी सर्जन डॉ. एसएस कौशिक, निश्चेतना विभाग के डॉ. प्रकाश औदिच्य, डॉ. रविन्द्र, पैथोलॉजी विभाग की डॉ. कविता, डॉ. भावना एवं टीम का सहयोग रहा।

दरअसल उदयपुर के लखावली निवासी 75 बर्षीय महिला के पिछले एक साल से कान में दर्द की शिकायत के चलते स्थानीय चिकित्सालय मे दिखाया तो जॉच करने पर कैन्सर का पता चला। परिजन महिला को पेसिफिक हॉस्पिटल लेकर आए जहॉ कैन्सर रोग सर्जन डॉ सौरभ शर्मा को दिखाया तो जॉच करने पर महिला के कान के पर्दे एवं अन्दरूनी भाग में कैन्सर का पता चला जिसका की ऑपरेशन सम्भव था।
कैन्सर रोग सर्जन डॉ.सौरभ शर्मा ने बताया कि इस ऑपरेशन में ईएनटी सर्जन डॉ.एस.एस.कौशिक के साथ मिलकर माईक्रोंस्कॉप की मदद से सावधानी पूर्वक ट्यूमर को निकालकर पिन्ना को बचातें हुए वापिस बाहर का कान बनाया गया। उन्होने बताया कि कान के कैंसर की बीमारी हड्डी तक फैल चुकी थी जिसका लैटरल रेडिकल टेम्पोरल बोन रिसेक्शन सर्जरी के द्वारा उपचार किया गया। गौरतलब है कि कान के अंदर वाले हिस्से का कैंसर एक दुर्लभ बीमारी है, जो हेड और नेक कैंसर के कुल मामलों का मात्र 0.2ः है।
डॉ.सौरभ ने बताया कि इस तरह के जटिल ऑपरेशन की सुविधा देश के गिने-चुने केंद्रों पर ही उपलब्ध है। यह ऑपरेशन अत्यंत जटिल था, जिसमें स्कल बेस सर्जरी का गहन अनुभव आवश्यक होता है। इस प्रक्रिया के दौरान, कान से होकर गुजरने वाली नसों और मस्तिष्क की परतों को संरक्षित रखते हुए ट्यूमर को निकालना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था।
मरीज का हॉस्पिटल प्रबन्धन के सामाजिक सरोकारों के तहत आयुष्मान योजना में इलाज किया गया। इस निशुल्क इलाज के लिए परिजनों पीएमसीएच के चेयरमेन राहुल अग्रवाज,ऐक्जिक्यूटिव डॉयरेक्टर अमन अग्रवाल का आभार जताया। मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है एवं उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *