• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
No Result
View All Result

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

Print Friendly, PDF & Email
Print Friendly, PDF & Email
Home Featured

हिन्दुस्तान जिंक का लार्ज मेटल पोर्टफोलियो प्रदर्शन

admin by admin
January 21, 2025
in Featured
0
हिन्दुस्तान जिंक का लार्ज मेटल पोर्टफोलियो प्रदर्शन
77
SHARES
1.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

हिन्दुस्तान जिंक ने प्रगति मैदान में भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में स्टाल 6 – हॉल 11 में स्पेशल हाई ग्रेड जिंक, इकोजेन, जिंक एलाय सहित नवीन उत्पादों को प्रदर्शित किया
कंपनी ग्लोबल ऑटोमोटिव रिवोल्यूशन को आगे बढ़ाने, उद्योग के लिए इनोवेटिव और सस्टेनेबल समाधान प्रस्तुत करने पर केंद्रित है

सुनील गोठवाल
नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी नवीन और अभिनव जिंक डाई कास्टिंग एलाॅय उत्पाद रेंज एचजेडडीए 3 और एचजेडडीए 5 के साथ-साथ ऑटो सेगमेंट के लिए उच्च गुणवत्ता वाले जिंक उत्पादों की अपनी पूरी रेंज प्रदर्शित की। ऑटोमोटिव एवं मोबिलिटी उद्योग के लिए आयोजित इस विश्वस्तरीय कार्यक्रम में कंपनी ने दुनिया के सबसे बड़े जिंक उत्पाद पोर्टफोलियो के साथ-साथ लेड, चांदी और मूल्यवर्धित उत्पादों को भी प्रस्तुत किया, जो ऑटोमोटिव उद्योग के लिए तैयार किए गए हैं।

ऑटोमोटिव क्षेत्र में गैल्वनाइज्ड स्टील के माध्यम से जिंक का उपयोग, हल्के स्टील बॉडी बीआईडब्लयू या बाॅडी इन व्हाइट को उच्च स्तर का जंग प्रतिरोधी क्षमता प्रदान कर ईंधन और उत्सर्जन में महत्वपूर्ण बचत प्रदान करता है, जिससे जंग से लंबे समय तक एंटी-पर्फोरेशन वारंटी के साथ लंबे समय तक चलने वाले वाहन सुनिश्चित होते हैं। कंपनी के जिंक डाई कास्टिंग एलाय विशेष रूप से हॉट चैंबर डाई कास्टिंग प्रक्रिया के लिए विकसित किए गए हैं, जो ऑटोमोटिव क्षेत्र की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए निर्मित हैं। बाजार में आमतौर पर जा़मक के रूप में उपलब्ध जिसे देश में आयात किया जाता है, इन मिश्र धातओं का हिन्दुस्तान जिं़क प्राथमिक उत्पादक है। हिन्दुस्तान जिं़क के डाई कास्टिंग एलाॅय असाधारण कास्टिंग, दीर्घकालिक आयामी स्थिरता, तेज मशीनिंग और प्लेटिंग, पेंटिंग और क्रोमेट उपचार के लिए बेहतर फिनिशिंग प्रदान करते हैं। एचजेडडीए 3 और एचजेडडीए 5 दोनों ही ऑटोमोबाइल को उच्च शक्ति, विद्युत चालकता, जंग से प्रतिरोध और आयामी सहनशीलता प्रदान करते हैं। बेहतर डाई-कास्टिंग एलाय के क्षेत्र में कंपनी के प्रवेश से ऑटो ओईएम और घटक निर्माताओं के लिए अन्य देशों से आयात कम करने और देश में उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की मूल्य श्रृंखला बनाने का अवसर मिलता है।
इस कार्यक्रम का अन्य महत्वपूर्ण आकर्षण हिन्दुस्तान जिं़क का कम कार्बन वाला ग्रीन जिंक ब्रांड इकोजेन था, जिसमें पारंपरिक रूप से उत्पादित जिंक की तुलना में 75 प्रतिशत कम कार्बन फुटप्रिंट है, जिसके परिणामस्वरूप इकोजेन के साथ एक टन स्टील को गैल्वनाइज करने में लगभग 400 किलोग्राम का कुल कार्बन उत्सर्जन रोका जा सकता है। कंपनी की उत्पाद श्रृंखला में लेड भी शामिल है, जो ऑटोमोटिव बैटरी, कंपोनेन्ट्स और रेडियेशन शिल्डिंग के लिए महत्वपूर्ण है, जबकि चांदी स्विच और रिले सहित ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स में चालकता और दक्षता को बढ़ाती है। जैसे-जैसे ऑटो उद्योग स्थानीयकरण, विद्युतीकरण और उत्सर्जन नियमों के साथ बदलता है, घरेलू स्तर पर उत्पादित , जिं़क, लेड और सिल्वर भविष्य के लिए सस्टेनेबल, उच्च प्रदर्शन वाले समाधान प्रस्तुत करते हैं।
हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड के सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक अरुण मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऑटोमोटिव उद्योग सस्टेनेबल भविष्य को आकार देने में सबसे आगे है, और हिंदुस्तान जिंक को इस यात्रा में भागीदार होने पर गर्व है। हम अभिनव, उच्च गुणवत्ता वाले समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो न केवल उद्योग की अपेक्षाओं को पूरा कर रहे है बल्कि हमारा प्रयास उससे भी आगे है। हमारा विशाल उत्पाद पोर्टफोलियो ऑटोमोटिव विनिर्माण में दक्षता, स्थिरता और डिजाइन उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हम भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी विविध धातुओं का प्रदर्शन कर उत्साहित हैं, यह एक ऐसा मंच है जो सीमाओं से परे भविष्य के सह-निर्माण के हमारे दृष्टिकोण को दर्शाता है।”
हाल के रुझान भारतीय कार खरीदारों की प्राथमिकताओं में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देते हैं जो सक्रिय रूप से ऑटो निर्माताओं से जंग रोधी या छिद्रण-रोधी वारंटी, विशेष रूप से कॉस्मेटिक पेंट के फीके पड़ने और छिलने से सुरक्षा के अलावा जंग से सुरक्षा की की मांग कर रहे हैं। वैश्विक स्तर पर, कॉस्मेटिक वारंटी आम तौर पर पांच साल तक चलती है, और छिद्रण-रोधी वारंटी दस साल तक बढ़ जाती है, जिससे कार बॉडी में गैल्वेनाइज्ड (जिं़क-कोटेड) स्टील का उपयोग करना जरूरी हो जाता है। यह बदलाव खरीद के पहले कुछ महीनों से लेकर 2 वर्षो में वाहनों पर दिखाई देने वाले जंग के कारण होता है, खासकर भारत की कठोर मौसम स्थितियों में जहां कारें बाहर खड़ी होती है एवं तत्वों के संपर्क में होती हैं। ऑटो बॉडी के लिए जिंक-कोटेड स्टील (बॉडी-इन-व्हाइट या बीआईडब्ल्यू) का उपयोग तेजी से होने वाले जंग को रोकता है इसलिए, उपभोक्ताओं की बदलती अपेक्षाओं और अंतर्राष्ट्रीय मानकों को पूरा करने के लिए वाहनों में पर्याप्त जंग से सुरक्षा आवश्यक हो रही है। गैल्वेनाइज्ड कार बॉडी की बिक्री मूल्य में हिस्सेदारी 0.1 प्रतिशत से भी कम है, जो कि ओईएम द्वारा अनुकूलित विनिर्माण प्रक्रियाओं, ग्राहकों द्वारा कम रखरखाव खर्च और बेहतर वाहन सुरक्षा और प्रदर्शन के कारण बढ़ी हुई ब्रांड प्रतिष्ठा के द्वारा तुरंत ऑफसेट हो जाती है। अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के कारण निर्यात के लिए निर्मित लगभग 70 प्रतिशत भारतीय कार जिं़क कोटेड स्टील (गैल्वेनाइज्ड या गैल्वेनील्ड स्टील) का उपयोग करती हैं। हालांकि, भारतीय उपभोग के लिए केवल 25 प्रतिशत कारों में जिं़क कोटेड स्टील का उपयोग किया जाता है। इनमें भी, इस्तेमाल की जाने वाली कोटेड स्टील की मात्रा लगभग 3 प्रतिशत से 50 प्रतिशत हो सकती है, जबकि निर्यात मॉडल के लिए बॉडी 70 से 80 प्रतिशत जिंक से सुरक्षित हो सकती है।
हिन्दुस्तान जिं़क लंबे समय से ऑटो उद्योग का अपस्ट्रीम पार्टनर रहा है, जो कार बॉडी से लेकर बैटरी, चिप्स, एक्सेसरीज और सबसे महत्वपूर्ण जंग-रोधी घटकों तक विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए विविध धातु पोर्टफोलियो प्रदान करता है। कंपनी के मूल्यवर्धित जिं़क उत्पादों का व्यापक पोर्टफोलियो भारतीय ऑटोमोटिव क्षेत्र के लिए तैयार किया गया है, जो प्रदर्शन, गुणवत्ता और सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने वाले लागत प्रभावी समाधान प्रदान करता है। हिन्दुस्तान जिं़क उत्पाद नवाचार के लिए ग्राहक-प्रथम दृष्टिकोण पर केंद्रित है। कंपनी की ग्राहक तकनीकी सेवा टीम ग्राहकों के साथ मिलकर कार्य करती है ताकि उन्हें सहज अनुभव प्रदान किया जा सके। सर्वोच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध, कंपनी के जिंक और लेड उत्पाद देश में पहले ऐसे हैं जिन्हें पर्यावरण उत्पाद घोषणा (ईपीडी) के साथ-साथ गुणवत्ता के लिए आईएसओ और बीआईएस (भारतीय मानक ब्यूरो) प्रमाणपत्रों द्वारा सत्यापित किया गया है।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: bharat mobility expoFeaturedhind zinc udaipurHindustan Zinc's Large Metal Portfolio Performanceudaipur hind zincudaipur metalहिन्दुस्तान जिंक का लार्ज मेटल पोर्टफोलियो प्रदर्शन
Share31Tweet19Send
Previous Post

ऑल इंडिया मोहन कुमारमंगलम फुटबॉल टूर्नामेंट का जावर में आगाज़

Next Post

महिला को पीएमसीएच के चिकित्सकों ने दिया नया जीवन

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

by admin
March 5, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

कंपनी का यूएस स्थित, मनोनित आर1 इंस्टीट्यूशन, वर्जीनिया टेक के साथ सहयोगसाइंटिफिक रिसर्च और ग्लोबल एकेडमिक पार्टनरशिप के जरिए मेटलर्जिकल कैपेबिलिटी को मजबूत करना उद्धेश्यउदयपुर। विश्व की सबसे...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

by admin
March 2, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

भारत के मेटल और माइनिंग सेक्टर में सबसे अधिक और एकमात्र उपलब्धिमेटल और माइनिंग में महिलाओं को स्पॉटलाइट करने के लिए 25 दिन का ‘शी नोज द ग्राउंड...

Read more

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

by admin
February 28, 2026
0
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

सेलिब्रिटी सिंगर मधुबन्ति बागची करेगी लाइव परफॉर्मउदयपुर। मेवाड़ अपनी मस्ती भरी होली के लिए जाना जाता है। इस बार कुम्भलगढ़ में परशुराम गुफा मार्ग पर स्थित काननवास रिसोर्ट...

Read more

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

by admin
February 27, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

उदयपुर में 3 हाई-टेक लैब्स स्थापित, राजस्थान के 76 से अधिक राज स्ककीय स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं और तकनीक के जरिए शिक्षा में उन्नयनउदयपुर। भारत की एकमात्र और...

Read more

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

by admin
February 24, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

डीजीएमएस के तत्वावधान में 25वीं त्रिपक्षीय समिति की बैठकखान सुरक्षा महानिदेशालय उदयपुर के तत्वाधान में हिंदुस्तान जिंक द्वारा 25वीं त्रिपक्षीय समिति बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक...

Read more
Next Post
महिला को पीएमसीएच के चिकित्सकों ने दिया नया जीवन

महिला को पीएमसीएच के चिकित्सकों ने दिया नया जीवन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

March 5, 2026
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

March 5, 2026
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

March 2, 2026

उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर राइटेक्स : मुकेश माधवानी

February 28, 2026
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

February 28, 2026
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

February 27, 2026

दीक्षांत समारोह में एजुकेट गर्ल्स ने प्रगति शिक्षार्थियों को किया सम्मानित

February 26, 2026

प्रायोजित स्‍थान

January 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Dec   Feb »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?