अंतर्राष्ट्रीय ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जन डे पर विविध कार्यक्रम

BY — February 13, 2025

उदयपुर। पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जन डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कई शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें फेस पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता एवं सोप कार्विंग जैसे कार्यक्रम शामिल रहे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाना, विद्यार्थियों को इस विषय की गहराई से जानकारी देना तथा आम जनता को मुंह एवं जबड़े से जुड़ी बीमारियों और उनके उपचार के प्रति सचेत करना था।

ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि इस अवसर पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें मैक्सिलोफेशियल सर्जन की कार्यशैली के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यशाला के दौरान ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के सह-आचार्य डॉ. प्रियांक राय ने मुॅह के कैंसर की प्राथमिक जांच एवं उसके बचाव के बारे में बताया।
इस दौरान स्नातकोत्तर छात्रों द्वारा मुंह के कैंसर की प्राथमिक जांच एवं उसके बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस अभियान के तहत आम जनता को मुंह के कैंसर के लक्षण, कारण एवं रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पीडीसीआरसी के प्रिसिंपल डॉ.रवि कुमार,ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग सहायक आचार्य डॉ.महबूल हुड्डा,डॉ.अलफिशा,डॉ.शैली एवं डॉ.रिषभ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.तरू यादव ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply