• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
No Result
View All Result

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

Print Friendly, PDF & Email
Print Friendly, PDF & Email
Home Featured

हिन्दुस्तान जिंक़ ने गत वित्त वर्ष 1800 करोड़ लीटर से अधिक पानी किया रीसाइकल

admin by admin
March 21, 2025
in Featured
0
हिन्दुस्तान जिंक़ ने गत वित्त वर्ष 1800 करोड़ लीटर से अधिक पानी किया रीसाइकल
78
SHARES
1.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

यह मात्रा राजस्थान में लगभग 1 लाख घरों के वार्षिक उपयोग के बराबर
हिन्दुस्तान जिंक वर्तमान में 2.41 गुना वाटर पॉजिटिव एवं जीरो लिक्विड डिस्चार्ज कंपनी

उदयपुर। वर्ल्ड वाटर डे पर भारत की सबसे बड़ी और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक हिन्दुस्तान जिंक़ लिमिटेड ने वित्त वर्ष 24 में 1800 करोड़ लीटर से अधिक मात्रा में पानी के रीसाइकल की घोषणा की है, जो राजस्थान में लगभग 1 लाख घरों के वार्षिक जल उपयोग के बराबर है। भारत के सबसे अधिक जल संकट वाले क्षेत्रों में से एक राजस्थान में परिचालन करते हुए, हिन्दुस्तान जिंक सस्टेनेबल वाटर मैनेजमेंट के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ है, जिसने 2.41 गुना वाटर पॉजिटिव एवं जीरो लिक्विड डिस्चार्ज कंपनी के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। कंपनी ने जीरो लिक्विड डिस्चार्ज दृष्टिकोण को बनाए रखा है जो यह सुनिश्चित करता है कि प्रक्रिया जल और अपशिष्ट का उपचार, रीसाइकल और पुनः उपयोग किया जाए, जिससे लिक्विड डिस्चार्ज को समाप्त करते हुए शुद्ध जल पर निर्भरता काफी कम हो जाती है।

विश्व की सबसे सस्टेनेबल मेटल और माइनिंग कंपनी के रूप में हिन्दुस्तान जिंक का जल संरक्षण के प्रति दृष्टिकोण परिचालन और समुदाय के नेतृत्व वाली जल प्रबंधन पहलों को शामिल करता है। विश्व जल दिवस से पहले, हिंदुस्तान जिंक ने राजस्थान के विभिन्न जिलों में परिचालन और सामुदायिक स्तर पर चल रही प्रमुख जल प्रबंधन पहलों का अनावरण किया। कंपनी द्वारा आने वाले सप्ताह में दुनिया के सबसे बड़े भूमिगत जिंक खनन परिचालन के केंद्र, रामपुरा आगुचा में 4,000 किलोलीटर प्रति दिन (केएलडी) जीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्लांट का उद्घाटन की योजना है। जिंक स्मेल्टर देबारी, दरीबा स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स, चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर और जावर ग्रुप ऑफ माइंस में मौजूदा जीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्लांट के साथ यह नई सुविधा जिम्मेदार जल प्रबंधन के कंपनी के विजन को और आगे बढ़ाती है।
वर्ल्ड वाटर डे के अवसर पर हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने कहा कि हिंदुस्तान जिंक में, हम मानते हैं कि पानी सस्टेनेबल भविष्य की नींव है। हमारा जल प्रबंधन दृष्टिकोण परिचालन दक्षता से परे समुदायों और उद्योगों दोनों के लिए दीर्घकालिक जल सुरक्षा को सुनिश्चित करता है। 2.41 गुना जल-सकारात्मक कंपनी के रूप में, हम सक्रिय रूप से जल संसाधनों को बढ़ाने और सुदृढ़ीकरण कर रहे हैं। हमारी रणनीति के मूल में स्थायी जल प्रबंधन को शामिल कर, हम औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को निभाते हुए एक साथ सस्टेनेबल विकास की ओर अग्रसर है।
अपनी परिचालन प्रतिबद्धताओं के साथ ही हिन्दुस्तान जिंक ग्राउण्ड वाटर रिचार्ज को बढ़ाने और ग्रामीण जल पहुंच में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर सामुदायिक जल पहल कर रहा है। भीलवाड़ा जिले के आगुचा में, हिन्दुस्तान जिंक ने आगुचा पंचायत में तालाब जीर्णोद्धार कार्य शुरू किया है। यह परियोजना गांवों के आसपास की जैव विविधता को पुनर्जीवित करेगी, पानी की उपलब्धता बढ़ाएगी और लगभग 25,000 लोगों को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगी। राजसमंद जिले में, कंपनी ने 4 गांवों में 4 तालाबों के लिए तालाब गहरीकरण कार्य शुरू किया है, जिससे इन तालाबों की सामूहिक क्षमता 55,000 एम 3 या 550 लाख लीटर बढ़कर 10,000 से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं। अगले वित्तीय वर्ष में इस पहल को दो और तालाबों तक विस्तारित करने की योजना है। चंदेरिया में, हिन्दुस्तान जिं़क ने एक लिफ्ट सिंचाई योजना शुरू की, जिससे 100 से अधिक किसानों को लाभ हुआ है। जिससे 50 एकड़ में नकदी फसल की खेती को सहयोग मिला और सस्टेनेबल कृषि के लिए पानी का कुशल उपयोग सुनिश्चित हुआ।

स्थायी जल प्रबंधन में अग्रणी कंपनी के रूप में, हिन्दुस्तान जिं़क ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत उदयपुर का पहला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किया है, जो राजस्थान में एक अग्रणी पहल है जो प्रतिदिन 600 लाख लीटर अपशिष्ट जल उपचारित करता है। यह पहल जिंक सिटी उदयपुर की झीलों को प्रदूषित पानी से मुक्त रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जबकि अत्याधुनिक पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से हिन्दुस्तान जिं़क के संचालन के लिए उपचारित जल की आपूर्ति करती है। इससे शुद्ध जल की खपत में काफी कमी आयी है।
अपने सामुदायिक पहल का विस्तार करते हुए, हिन्दुस्तान जिं़क ने भीलवाड़ा जिले में चार ब्लॉक में बड़े पैमाने पर कृत्रिम भूजल पुनर्भरण परियोजना शुरू की है। तालाबों की सफाई, तटबंधों को मजबूत करने और 84 तालाबों में 358 पुनर्भरण शाफ्टों के निर्माण के माध्यम से, इस पहल ने 87 लाख क्यूबिक मीटर (या 8700 मिलियन लीटर) की भूजल पुनर्भरण क्षमता बनाई है, जो राजस्थान के शुष्क परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हिंदुस्तान जिंक की सामुदायिक विकास पहल में राजस्थान में पीने योग्य पेयजल उपलब्ध कराना भी शामिल है, जिसने वाटर आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस प्लांट) और वाटर एटीएम के माध्यम से समुदायों को लगभग 4 मिलियन लीटर सुरक्षित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की है।
राजसमंद में कंपनी ने अपनी तरह की पहली जल सखी पहल भी शुरू की है जो महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता और स्वच्छ जल की उपलब्धता के तिहरे लक्ष्य को पूरा करती है, जिसमें महिलाओं के नेतृत्व वाले इस उद्यम ने समुदाय के लिए वाटर एटीएम संचालित करके लगभग 50,000 लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया है। इसके अतिरिक्त, हिन्दुस्तान जिंक़ ने वित्त वर्ष 24 में प्रदेश में 20 से अधिक जल-संकटग्रस्त गांवों में टैंकर के माध्यम से 150 लाख लीटर से अधिक पानी की आपूर्ति की है। समुदाय के सदस्यों के अनुसार, पीने योग्य पेयजल की उपलब्धता ने जल जनित बीमारियों में कमी दर्ज की है।
वेदांता समूह की कंपनी हिन्दुस्तान जिंक़ लिमिटेड विश्व की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जिं़क उत्पादक और तीसरी सबसे बड़ी चांदी उत्पादक है। कंपनी 40 से अधिक देशों को आपूर्ति करती है और भारत में प्राथमिक जस्ता बाजार में लगभग 75 प्रतिशत हिस्सेदारी रखती है। हिन्दुस्तान जिं़क को एसएंडपी ग्लोबल कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट 2024 द्वारा लगातार दूसरे वर्ष मेटल और माइनिंग श्रेणी में विश्व की सबसे सस्टेनेबल कंपनी के रूप में मान्यता दी गई है। कंपनी ने इकोजेन एशिया का पहला कम कार्बन ग्रीन जिं़क भी लॉन्च किया, जो रिन्यूएबल एनर्जी का उपयोग करके उत्पादित किया जाता है, जिसका कार्बन फुटप्रिंट वैश्विक औसत से लगभग 75 प्रतिशत कम है। मेटल और माइनिंग उद्योग में अग्रणी कंपनी के रूप में, हिन्दुस्तान जिं़क सस्टेनेबल भविष्य के लिए ग्लोबल एनर्जी ट्रांजिशन के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण धातुएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण है।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: FeaturedHindustan Zinc recycled more than 1800 crore liters of water last financial yearudaipur hind zinc recycle waterudaipur water recycle by hind zincहिन्दुस्तान जिंक़ ने गत वित्त वर्ष 1800 करोड़ लीटर से अधिक पानी किया रीसाइकल
Share31Tweet20Send
Previous Post

गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस व क्लीनिकल रिसर्च के उच्च मानकों पर चर्चा

Next Post

राजस्थान ट्रेड एक्सपो का भव्य समापन

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

by admin
March 5, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

कंपनी का यूएस स्थित, मनोनित आर1 इंस्टीट्यूशन, वर्जीनिया टेक के साथ सहयोगसाइंटिफिक रिसर्च और ग्लोबल एकेडमिक पार्टनरशिप के जरिए मेटलर्जिकल कैपेबिलिटी को मजबूत करना उद्धेश्यउदयपुर। विश्व की सबसे...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

by admin
March 2, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

भारत के मेटल और माइनिंग सेक्टर में सबसे अधिक और एकमात्र उपलब्धिमेटल और माइनिंग में महिलाओं को स्पॉटलाइट करने के लिए 25 दिन का ‘शी नोज द ग्राउंड...

Read more

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

by admin
February 28, 2026
0
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

सेलिब्रिटी सिंगर मधुबन्ति बागची करेगी लाइव परफॉर्मउदयपुर। मेवाड़ अपनी मस्ती भरी होली के लिए जाना जाता है। इस बार कुम्भलगढ़ में परशुराम गुफा मार्ग पर स्थित काननवास रिसोर्ट...

Read more

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

by admin
February 27, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

उदयपुर में 3 हाई-टेक लैब्स स्थापित, राजस्थान के 76 से अधिक राज स्ककीय स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं और तकनीक के जरिए शिक्षा में उन्नयनउदयपुर। भारत की एकमात्र और...

Read more

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

by admin
February 24, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

डीजीएमएस के तत्वावधान में 25वीं त्रिपक्षीय समिति की बैठकखान सुरक्षा महानिदेशालय उदयपुर के तत्वाधान में हिंदुस्तान जिंक द्वारा 25वीं त्रिपक्षीय समिति बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक...

Read more
Next Post
राजस्थान ट्रेड एक्सपो का भव्य समापन

राजस्थान ट्रेड एक्सपो का भव्य समापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

March 5, 2026
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

March 5, 2026
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

March 2, 2026

उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर राइटेक्स : मुकेश माधवानी

February 28, 2026
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

February 28, 2026
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

February 27, 2026

दीक्षांत समारोह में एजुकेट गर्ल्स ने प्रगति शिक्षार्थियों को किया सम्मानित

February 26, 2026

प्रायोजित स्‍थान

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Feb   Apr »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?