विद्यार्थियों और अभिभावकों ने जताया आभार
पेसिफिक यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मेगा करियर काउंसलिंग कैंप का समापन सोमवार को शानदार सफलता के साथ हुआ। आबू रोड, फालना, सुमेरपुर, सिरोही, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, राजसमंद, भीलवाड़ा, गंगापुर, चित्तौड़गढ़, रतलाम, मंदसौर, नीमच, नाथद्वारा, खेरवाड़ा, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सागवाड़ा, सलूंबर, प्रतापगढ़, रेलमगरा, फतेहनगर, मावली, कोटा, रेवदर, जालौर में आयोजित करियर काउंसलिंग सत्रों और छात्रवृत्ति परीक्षा में 2500 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिससे आयोजन को अभूतपूर्व सफलता मिली।

सुबह 9 बजे से शुरू हुए काउंसलिंग सत्रों में छात्रों को विभिन्न विषयों और करियर विकल्पों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन मिला। केंद्र पर विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, लॉ, योगा, फाइन आर्ट्स, कंप्यूटर साइंस और होटल मैनेजमेंट जैसे विषयों में गहराई से चर्चा की गई और छात्रों को उनकी रुचि और क्षमताओं के अनुसार करियर चुनने की दिशा में सहयोग मिला। 11 बजे आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में भारी संख्या में छात्रों ने भाग लिया जिससे यह स्पष्ट हो गया कि पेसिफिक यूनिवर्सिटी की यह पहल छात्रों के भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित हो रही है। परीक्षा में चयनित छात्रों को 90 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। पेसिफिक यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार शरद कोठारी ने आयोजन की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इतने बड़े पैमाने पर स्कूली विद्यार्थी व अभिभावक इस पहल से जुड़ें यह न केवल पेसिफिक के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि आज की पीढ़ी अपने करियर को लेकर कितनी सजग है। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा उन मेधावी छात्रों के लिए एक नई आशा की किरण है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ा सपना देख रहे हैं। पेसिफिक यूनिवर्सिटी ऐसे होनहारों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। छात्रों और अभिभावकों ने भी इस आयोजन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह ऐसा मंच है जहाँ करियर को लेकर भ्रम दूर हुआ और आत्मविश्वास मिला।








