Header Banner

जापान, स्पेन सहित देश-विदेश की 90 से अधिक कंपनियों ने की भर्तियां

BY — July 12, 2025

पेसिफिक यूनिवर्सिटी के वर्चुअल जॉब फेयर का समापन
उदयपुर। नौकरी की तलाश कर रहे विद्यार्थियों के लिए शनिवार का दिन खुशियों भरा रहा । पेसिफिक यूनिवर्सिटी में आयोजित किये गये पांच दिवसीय वर्चुअल जॉब फेयर 2025 ने विद्यार्थियों और प्रतिभागी कंपनियों के बीच एक नई मिसाल कायम की। जॉब फेयर में देश-विदेश की 90 से अधिक कंपनियों ने 2500 से अधिक जॉब ओपनिंग्स के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की करते हुए जॉब ऑफर दिये। दक्षिण राजस्थान में यह पहला अवसर है जहां वर्चुअल जॉब फेयर में 90 से अधिक कम्पनियों ने प्लेसमेंट के लिए एक साथ इंटरव्यू लिए। यहां चार से सात लाख के पैकेज ऑफर किये गये। इस जॉब फेयर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की जापान और स्पेन की कंपनियाँ भी उपस्थित रहीं। इन विदेशी कंपनियों ने भी प्रतिभाशाली छात्रों का चयन कर उन्हें विदेश में रोजगार के अवसर दिए।
पेसिफिक यूनिवर्सिटी के पेट्रोन प्रो. बीपी शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है, बल्कि विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का वास्तविक परिणाम दिलवाना है। इस जॉब फेयर में सामने आए उत्साह ने यह सिद्ध किया कि हमारे छात्र विभिन्न उद्योग की आवश्यकताओं के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

प्रेसिडेंट पेसिफिक यूनिवर्सिटी प्रोफेसर हेमंत कोठारी ने कहा देश के कोने-कोने से यी कंपनियों और विदेश से आई भागीदारी ने इस जॉब फेयर को एक वैश्विक पहचान दिलाई है। विद्यार्थियों को जो मौके मिले हैं, वे उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेंगे। इस जॉब फेयर में बी.टेक, एमबीए, एम.कॉम, एमसीए, बीसीए, बी.कॉम, लॉ, बी.फार्मा, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, बीए, एमए, होटल मैनेजमेंट, फायर एंड सेफ्टी एवं एजुकेशन जैसे विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कंपनियों ने विद्यार्थियों की स्किल्स और करियर प्रोफाइल के आधार पर उन्हें अलग-अलग प्रोफाइल्स के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
डायरेक्टर प्लेसमेंट डॉ. शंकर चौधरी ने बताया कि हमने इस वर्ष इंडस्ट्री की मांग और स्किल गेप को ध्यान में रखते हुए कंपनियों से संवाद किया। हमारी टीम और छात्रों की मेहनत का ही परिणाम है कि 45 विद्यार्थियों को इंटरव्यू और विभिन्न स्टेज सफल होने के बाद अपॉइंटमेंट लेटर मिले और 200 से ज्यादा का चयन हुआ। प्लेसमेंट देने वाली कम्पनियों में एमआरएफ टायर्स, एंजेल वन, सीएटी लिमिटेड, जस्टडायल, स्किपर लिमिटेड,डील स्कवेर्ड, 3टी लॉजिस्टिक्स, अनअकैडमी,टाटा कैपिटल,टेलीपरफॉर्मेंसकैटालिस्ट्स,ज़पून्स,क्वेस कॉर्प,अडेको इंडिया,आर्गेट,युतिका फूड्स,ओस्तवाल,पहल फाइनेंस,एफएसपीएल,सुब्रोस लिमिटेड,कृष्णा मारुति लिमिटेड,व्हील्स इंडिया लिमिटेड (टीवीएस ग्रुप)टीमलीज़,स्मार्टफिन,सेंथिल ग्रुप,गोमाबाई नेत्रालय, आर्जो हेल्थकेयर शामिल रही।
इस वर्चुअल जॉब फेयर में देशभर की बेंगलुरु से क्वेस कॉर्प, टीमलीज़, अनअकैडमी, अडेको इंडिया, मुंबई से एंजेल वन, सीएट टायर्स, जस्ट डायल, कोलकाता से टाटा केपिटल, 3 टी लॉजिस्टिक्स, गुरुग्राम से कृष्णा मारूति लिमिटेड, सुब्रोस लिमिटेड, वडोदरा (बड़ौदा) से स्किपर लिमिटेड, केमरोबॉटिक्स, नोएडा/दिल्ली एनसीआर से आरगेट, एफएसपीएल, कैटालिस्ट्स, स्मार्टफिन, जपून्स जैसी कम्पनियों ने बैंकिंग और फाइनेंस, आईटी, शिक्षा, ट्रावेल एंड ट्यूरिज्म, इंजीनियरिंग, हेल्थकेयर, फॉर्मेसी, काउंसलिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और एग्रीकल्चर, रिटेल, मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply