महिला रोगों में नवीन चिकित्सा तकनीकों का उपयोग बढ़े : सुनीता

BY — July 14, 2025

शार्प वीपी कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञों ने रखे विचार
उदयपुर। एफओजीएसआई (फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसायटीज ऑफ इंडिया) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन का आयोजन उत्साह और ज्ञानवर्धक सत्रों के साथ संपन्न हुआ। पहले दिन कार्यशाला का आयोजन चार प्रमुख मेडिकल संस्थान आरएनटी मेडिकल कॉलेज, गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और अनंता इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइन्स में किया जा रहा है। सम्मेलन में देशभर के 500 से अधिक चिकित्सक भाग ले रहे हैं। देश में ये पहली कॉन्फ्रेंस है जिसमे एक साथ 12 वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है।

डॉ .सुनीता तेंदुलवाडकर, प्रेसिडेंट फोगसी ने महिला स्वास्थ्य में गाइनेकोलॉजिस्ट की भूमिका ओर महत्व पर ऑरेशन दिया। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि प्रज्ञा केवल रमानी, संभागीय आयुक्त, उदयपुर ने फोगसी और उदयपुर ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनोकॉलोजी सोसाइटी के कार्यों की प्रशंसा की करते हुए इस प्रयास को सफल बताया।
डॉ कोमल चौहान, वाइस प्रेसिडेंट फोगसी, ऑर्गनाइजिंग अध्यक्ष ने बताया कि देश में पहली बार 12 वर्कशॉप्स एक साथ 4 मेडीकल कॉलेज में सम्पन्न हुई हैं जिसमें देश भर से 100 से अधिक फैकल्टीज ने आकर डॉक्टर्स को ट्रेनिंग दी। डॉ. प्रकाश जैन, ऑर्गनाइजिंग अध्यक्ष ने बताया कि दूसरे दिन 500 से अधिक डेलीगेट्स ने सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक साइंटिफिक प्रोग्राम में भाग ले कर अपना ज्ञान और कौशल बढ़ाया। डॉ निरंजन चौहान, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी ने बताया कि देश के वेस्ट जोन की 100 से अधिक गायनिक सोसायटीज में उदयपुर को यह कॉन्फ्रेंस मिलना ओर उसको सफलता पूर्वक संपादित करना गर्व की बात है। डॉ प्रदीप बंदवाल, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी ने कॉन्फ्रेंस में आए फागसी ऑफिस पदाधिकारी, सदस्यों, फैकल्टीज, डेलीगेट्स, एकेडमिक पार्टनर्स, चारों मेडीकल कॉलेज आरएनटी मेडीकल कॉलेज, जीएमसीएच, पीएमसीएच, ए आईएमएस के मैनेजमेंट और गायनिक डिपार्टमेंट का आभार व्यक्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply