पेसिफिक में बीबीए और बीकॉम के नए सत्र आरंभ

BY — July 16, 2025

वाणिज्य संकाय में बीबीए तथा बी.कॉम डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए अकादमिक सत्र का आरंभ रोचक एवं सूचनाप्रद कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में सभी विद्यार्थियों का पूर्व विद्यार्थियों द्वारा स्वागत किया गया। पेसिफिक विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट प्रो. हेमंत कोठारी ने बताया कि विद्यार्थियों को यहां वाणिज्य संकाय में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार अध्ययन के कई विकल्प जैसे ग्लोबल बिजनेस मैनेजमेंट, फाइनेंशियल मार्केट्स, एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट, डिजिटल मार्केटिंग, डेटा एनालेटिक्स इत्यादि दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही उनकी स्किल डेवलपमेंट, इंटर्नशिप तथा प्लेसमेंट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पेसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ़ बिज़नस स्टडीस में संचालित बीबीए, बी.कॉम तथा एम.कॉम पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को विभिन्न अकादमिक गतिविधियों, परीक्षा प्रणाली, बुक बैंक सुविधा से लेकर खेलकूद एवं हॉबी क्लब्स की विस्तृत जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ अनुराग मेहता ने बताया कि इन विद्यार्थियों के लिए चार शिक्षाप्रद क्लब्स चल रहे हैं। प्रोफेशनल कम्युनिकेशन क्लब, उद्यमिता क्लब, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्लब और अर्थशास्त्रीय क्लब विद्यार्थियों के शैक्षिक उन्नयन में सहायक है क्योंकि इनके माध्यम से विद्यार्थी रुचिकर तरीके से सैद्धांतिक विषयों को प्रायोगिक रूप से क्रियान्वित करना सीखते है। उल्लेखनीय है कि यहां भारतीय सभ्यता संस्कृति की जीवंतता का आनंद लेने के लिए इंडियन कोहेसिव कल्चरल क्लब तथा क्रिएटिव क्लब है। आउटडोर खेलों के लिए उषा स्पोर्ट्स क्लब तथा इंडोर खेलों के लिए आनंद स्पोर्ट्स क्लब विद्यार्थियों को सतत प्रोत्साहित करते है। नव आगंतुक विद्यार्थियों में विश्वविद्यालय की सुविधाओं और वातावरण को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply