उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बेदला में चेस्ट एवं टीबी रोग विभाग की नवीनीकृत ओपीडी का शहर के वरिष्ठ व प्रतिष्ठित चेस्ट एवं टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके लुहाड़िया, पीएमसीएच के चेयरमेन राहुल अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, ऐक्जिक्यूटिव डॉयरेक्टर अमन अग्रवाल, सीईओ शरद कोठारी, पीएमयू के प्रेसिडेन्ट डॉ. एमएम मंगल, चेस्ट एवं टीबी रोग विभाग के डॉ. सीएस पुरोहित, डॉ. अतुल लुहाडिया, डॉ. सुनील कुमार ने शुभारंभ किया।

शुभारंभ के इस अवसर पर चेयरमेन राहुल अग्रवाल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को फेफड़ों एवं टीबी से संबंधित किसी भी जटिल बीमारी के लिए अब बड़े शहरों की ओर न जाना पड़े। आधुनिक तकनीकों से युक्त यह ओपीडी हमारे इस उद्देश्य की दिशा में एक बड़ा कदम है।
इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ.एस.के. लुहाड़िया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा यह सुविधा चेस्ट एवं टीबी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए वरदान साबित होगी। पीएमसीएच ने चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में नया मानक स्थापित किया है। इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजिस्ट एवं चेस्ट व टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ.अतुल लुहाड़िया की देखरेख में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नई ओपीडी में फेफड़ों से संबंधित समस्त आधुनिक जांच व उपचार अब उदयपुर में ही उपलब्ध होंगे,जिससे मरीजों को इलाज के लिए अहमदाबाद या अन्य बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
नवीनीकृत ओपीडी में ब्रॉन्कोस्कोपी,क्रायो बायोप्सी,थोरोस्कोस्कोपी सहित अन्य एडवांस सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अलावा एक्स-रे, 2डी इको, स्पाइरोमेट्री,डीएलसीओ जैसी सेवाएं भी मरीजों को मुफ्त में दी जा रही हैं।












