• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE

Home Featured

पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा

admin by admin
July 20, 2025
in Featured
1
वेदांता रिसोर्सेज ने शहीदों के परिवारों की मदद के लिए बढाया हाथ
77
SHARES
1.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

वेदांता लिमिटेड ने कहा है कि कंपनी ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डॉ. डीवाय चंद्रचूड़ से एक विस्तृत कानूनी सलाह प्राप्त की है, जिसमें कंपनी की ओर से ’किसी गड़बड़ी’ का उल्लेख नहीं किया गया है। यह सलाह वायसरॉय रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती है। कंपनी ने यह सलाह स्टॉक एक्सचेंजों में भी दर्ज कराई है।
20 पेज की सलाह में कहा गया है कि अमेरिका स्थित शॉर्ट-सेलर वायसराय रिसर्च ग्रुप की हालिया रिपोर्ट मानहानिकारक है, इसमें विश्वसनीयता का अभाव है, यह गैरकानूनी वित्तीय लाभ के लिए बाज़ार में हेरफेर करने के इरादे से बनाई गई है, और भारतीय न्यायशास्त्र के तहत कानूनी जाँच में टिक नहीं पाएगी। सलाह में आगे कहा गया है कि वेदांता मानहानि के संबंध में पर्याप्त सुरक्षा और उचित उपायों के लिए भारतीय न्याय प्रणाली का सहारा ले सकती है।

डॉ. चंद्रचूड़ की राय शोधकर्ताओं और रिपोर्ट की विश्वसनीयता के साथ-साथ इसे जारी किए जाने के समय पर भी गंभीर सवाल उठाती है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि “शोधकर्ताओं“ की संदिग्ध साख रिपोर्ट की विश्वसनीयता को लेकर आशंका उत्पन्न करती है। उन्होंने यह भी कहा कि वायसरॉय द्वारा अन्य कंपनियों के संबंध में प्रकाशित इसी तरह की रिपोर्ट्स के खिलाफ भारत और दुनिया भर में कई मुकदमे किए गए हैं। सलाह में कहा गया है कि ‘ऐसा लगता कि रिपोर्ट जारी करने के लिए जान-बूझ कर यह समय चुना गया है, जब समूह पॉज़िटिव क्रेडिट एवं रीफाइनैंसिंग की सफलता के दौर से गुज़र रहा है’। यह रिपोर्ट वेदांता के डीमर्जर पर बुरा प्रभाव उत्पन्न कर सकती है, पूर्व सीजेआई ने कहा कि ‘विशेष रूप से, यह समय वेदांता समूह की कुछ संस्थाओं के प्रस्तावित डीमर्जर का समय भी है।’
यह देखते हुए कि वायसरॉय ने ’भड़काऊ और अपमानजनक’ भाषा का इस्तेमाल किया है, सलाह में कहा गया है कि शॉर्ट सेलर की रिपोर्ट में गैर-ज़िम्मेदाराना संदर्भ और बिना किसी सबूत के अस्पष्ट बातें शामिल हैं। पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने ज़ोर देकर कहा कि ऐसी भाषा का उद्देश्य निष्पक्ष और संतुलित दृष्टिकोण प्रस्तुत करने के बजाय सनसनी फैलाना है।
इस सलाह में वायसराय रिपोर्ट की अविश्वसनीयता के तीन विशिष्ट कारण दिए गए हैंः पहला, ऐसी रिपोर्टों के माध्यम से शॉर्ट सेलिंग से मुनाफा कमाने में वायसरॉय का स्थापित रिकॉर्ड; दूसरा, प्रकाशन के पीछे शोधकर्ताओं की संदिग्ध साख, और तीसरा, रिपोर्ट के प्रकाशन का संदिग्ध समय, जो वेदांता के प्रस्तावित डीमर्जर का समय है, जिसके सफल होने पर बाजार में तेजी आ सकती है और शॉर्ट सेलर्स को नुकसान हो सकता है।
न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने वायसरॉय द्वारा अपनाई गई एक मॉडस ऑपरेंडी का भी उल्लेख किया हैः लक्षित कंपनी (इस मामले में, वेदांता रिसोर्सेज) के शेयरों या बॉन्ड में शॉर्ट पोजीशन लेना। इसके बाद कंपनी से कोई स्वतंत्र सत्यापन प्राप्त किए बिना, सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के आधार पर विकृत तथ्यों वाली एक तथाकथित “शोध” रिपोर्ट प्रकाशित करना। अंत में, उनकी रिपोर्ट से उत्पन्न घबराहट के कारण शेयर कीमतों में आई गिरावट से लाभ कमाना। उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि एक मशहूर शॉर्ट-सेलर होने के नाते, वायसरॉय, शेयर कीमतों को प्रभावित करने के लिए ऐसी रिपोर्ट जारी करता रहा है, जिससे लक्षित संस्था की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचे। वेदांता के मामले में भी, रिपोर्ट में दिए गए बयानों ने कॉर्पोरेट विश्वसनीयता को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की है।
डॉ चंद्रचूड़ ने यह भी कहा कि ‘इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि रिपोर्ट जनहित से प्रेरित थी… बाज़ार में हेरफेर करने के इरादे से पेश की गई थी।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘वेदांता को संगठन और उसके शोधकर्ताओं, दोनों के खिलाफ़ कार्यवाही करने का पूरा अधिकार है।’ डॉ. चंद्रचूड़ की सलाह में कहा गया है कि भारतीय कंपनियाँ, खासकर सूचीबद्ध कंपनियाँ, एक कड़े विनियमित वातावरण में काम करती हैं जिसका उद्देश्य ’न केवल कदाचार को रोकना है, बल्कि नैतिक और ज़िम्मेदार व्यावसायिक आचरण को भी बढ़ावा देना है।’ इस सुव्यवस्थित व्यवस्था के बावजूद, ’इस तरह की दुर्भावनापूर्ण और भ्रामक रिपोर्टट्स वेदांता जैसी विनियमित संस्थाओं को गैर-अनुपालक बताकर भारत के कॉर्पोरेट प्रशासन मानकों में विश्वास को कम करने का प्रयास करती हैं। इस तरह के प्रयासों का उद्देश्य न केवल व्यक्तिगत कंपनियों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है, बल्कि भारत के विनियामक संस्थानों की अखंडता और बाजारों में विश्वास को कम करना भी है।
अपने निष्कर्ष में, डॉ. चंद्रचूड़ ने कहा है कि एक सूचीबद्ध संस्था के रूप में, वेदांता एक मज़बूत और बहुस्तरीय नियामक ढाँचे के अंतर्गत काम करती है, और आज तक किसी भी नियामक या क्रेडिट रेटिंग एजेंसी से कोई प्रतिकूल परिणाम नहीं मिला है। उन्होंने कहा, “वेदांता ने कहा है कि नियामक प्राधिकरणों के समक्ष उसके खुलासे लागू कानूनों और नियामक फाइलिंग आवश्यकताओं के अनुरूप हैं। सत्यापित साक्ष्यों के अभाव में और इस तथ्य को देखते हुए कि रिपोर्ट में अधिकांश जानकारी सार्वजनिक संदर्भों से ली गई है, स्पष्ट रूप से इसका कोई विश्वसनीय आधार नहीं है।’
वायसरॉय रिपोर्ट के बावजूद, जेपी मॉर्गन, बैंक ऑफ अमेरिका और बार्कलेज सहित वैश्विक ब्रोकरेज फर्मों ने बेहतर क्रेडिट प्रोफाइल और आकर्षक मूल्यांकन का हवाला देते हुए वेदांता रेटिंग एजेंसियों क्रिसाइल और आईसीआरए ने वेदांता के लिए अपनी क्रेडिट रेटिंग की पुष्टि की। क्रिसाइल ने वेदांता के लिए एए और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के लिए एएए रेटिंग बरकरार रखी, जबकि आईसीआरए ने वेदांता की रेटिंग एए पर बरकरार रखी है।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: equity market vedanta manafedFeaturedFormer Chief Justice DY Chandrachud strongly condemned the Viceroy Vedanta reportvedanta viceroy report onviceroy report on vedanta stock marketपूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
Share31Tweet19Send
Previous Post

डिजिटल तकनीकों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में प्रभावी पहल

Next Post

जनजातियों की आवाज 50 साल बाद फिर से संसद में उठाई सांसद डॉ रावत ने

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

by admin
March 5, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

कंपनी का यूएस स्थित, मनोनित आर1 इंस्टीट्यूशन, वर्जीनिया टेक के साथ सहयोगसाइंटिफिक रिसर्च और ग्लोबल एकेडमिक पार्टनरशिप के जरिए मेटलर्जिकल कैपेबिलिटी को मजबूत करना उद्धेश्यउदयपुर। विश्व की सबसे...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

by admin
March 2, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

भारत के मेटल और माइनिंग सेक्टर में सबसे अधिक और एकमात्र उपलब्धिमेटल और माइनिंग में महिलाओं को स्पॉटलाइट करने के लिए 25 दिन का ‘शी नोज द ग्राउंड...

Read more

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

by admin
February 28, 2026
0
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

सेलिब्रिटी सिंगर मधुबन्ति बागची करेगी लाइव परफॉर्मउदयपुर। मेवाड़ अपनी मस्ती भरी होली के लिए जाना जाता है। इस बार कुम्भलगढ़ में परशुराम गुफा मार्ग पर स्थित काननवास रिसोर्ट...

Read more

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

by admin
February 27, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

उदयपुर में 3 हाई-टेक लैब्स स्थापित, राजस्थान के 76 से अधिक राज स्ककीय स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं और तकनीक के जरिए शिक्षा में उन्नयनउदयपुर। भारत की एकमात्र और...

Read more

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

by admin
February 24, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

डीजीएमएस के तत्वावधान में 25वीं त्रिपक्षीय समिति की बैठकखान सुरक्षा महानिदेशालय उदयपुर के तत्वाधान में हिंदुस्तान जिंक द्वारा 25वीं त्रिपक्षीय समिति बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक...

Read more
Next Post

जनजातियों की आवाज 50 साल बाद फिर से संसद में उठाई सांसद डॉ रावत ने

Comments 1

  1. Vincent4317 says:
    7 months ago

    https://shorturl.fm/R4EMT

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

March 5, 2026
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

March 5, 2026
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

March 2, 2026

उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर राइटेक्स : मुकेश माधवानी

February 28, 2026
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

February 28, 2026
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

February 27, 2026

दीक्षांत समारोह में एजुकेट गर्ल्स ने प्रगति शिक्षार्थियों को किया सम्मानित

February 26, 2026

प्रायोजित स्‍थान

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun   Aug »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?