उदयपुर। राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ शाखा, उदयपुर में मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी गठन किया। शर्मा ने उपाध्यक्ष हेतु दशरथ भणात, सचिव जसवन्त सिंह राठौड़ अन्य पदाधिकारियों में हिमांशु सैनी, रोहित सिंह, प्रीती चौधरी, मनीष पहाडिया एवं राजेन्द्र कुमार मीणा को संघ के दायित्व व कार्य हेतु मनोनित किया और शपथ दिलवाई गई।

अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि बोर्ड के शाखा, उदयपुर के ध्येय अनुसार राजस्थान आवासन मण्डल पर आमजन का अटूट विश्वास को कायम रख इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु मण्डल वैज्ञानिक ढंग से आवासीय कालोनियों का निर्माण कर स्वच्छ, स्वस्थ एवं उत्कृष्ट पर्यावरण में सभी आय वर्गों के लिए आवास उपलब्ध कराने के लिये तत्परता से संघ सहयोग करेगा। मण्डल का विशेष रुप से ध्यान सभी वर्ग के लिए मकान उपलब्ध कराने पर केन्द्रित रहा है। यद्यपि यह कार्य काफी कठिन एवं चुनौतीपूर्ण है, फिर भी संघ द्वारा सदैव यह प्रयास रहा है कि वह ऐसे आवास उपलब्ध कराये जो हवादार हों, आरामदायक हों व जिनमें पानी, बिजली जैसी समस्त मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हों। यही प्रयास करते हुये मण्डल के सुदृढ व मजबूत करने मे पूर्ण संघ सहयोग करेगा।








