पैसिफिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय में गुरु वंदना एवं फ्रेशर उत्सव

BY — September 1, 2025

उदयपुर। पैसिफिक विश्वविद्यालय के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय द्वारा गुरु वंदना एवं फ्रेशर उत्सव-2025 का आयोजन बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। दीप प्रज्वलन समारोह में (PAHER) अध्यक्ष प्रो. हेमन्त कोठारी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय अध्यक्ष प्रो. दिलेन्द्र हीरन, पैसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के निदेशक प्रो. विनोद कुमार सिंह भदौरिया, विज्ञान संकाय की प्राचार्या प्रो. सीमा कोठारी, इंजीनियरिंग संकाय के संयोजक डॉ. अक्षत सिंह झाला, कंप्यूटर साइंस संकाय की संयोजिका डॉ. दिव्या शेखावत, प्रो. ऋतु खन्ना एवं अनुष्का नाहर उपस्थित रहे।

अध्यक्ष प्रो. हेमन्त कोठारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों की जानकारी दी और बताया कि पैसिफिक विश्वविद्यालय न केवल शिक्षा बल्कि अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट काय कर रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी यदि समर्पण और परिश्रम से पढ़ाई करें तो विश्वविद्यालय उन्हें बेहतर से बेहतर अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे आधुनिक तकनीक का सकारात्मक उपयोग कर समाज और देश की प्रगति में योगदान दें। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अध्यक्ष प्रो. दिलेन्द्र हीरन ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को सफलता के सूत्र बताए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम ही जीवन में आगे बढ़ने की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न नवाचार गतिविधियों के बारे में बताया और उन्हें इसमें सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। प्रो. हीरन ने नए विद्यार्थियों से कहा कि वे केवल डिग्री तक सीमित न रहें, बल्कि अपने कौशल और व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान दें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गुरु वंदना ने सभी का मन मोह लिया। पूरा कार्यक्रम प्रो. ऋतु खन्ना एवं अनुष्का नाहर के संयोजन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी संकाय सदस्य एवं संयोजक उपस्थित रहे। अंत में डॉ. अक्षत सिंह झाला ने आभार व्यक्त किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *