प्रबंधन संकाय के साहित्यिक क्लब द्वारा ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ पर विशेष सत्र

BY — October 6, 2025

पेसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एज्युकेशन एण्ड रिसर्च विश्वविद्यालय के प्रबंधन संकाय के साहित्यिक क्लब द्वारा दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र भारत सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना ‘‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’’ पर आधारित था और विशेष रूप से एमबीए छात्रों के लिए आयोजित किया गया था।

इस ज्ञानवर्धक सत्र के मुख्य वक्ता श्री अजय कुमार यादव, पीएफ आयुक्त एवं श्री प्रेम चंद देशंत्री, प्रवर्तन अधिकारी पीएफ विभाग द्वारा किया गया। उन्होंने योजना की मूल अवधारणा, उद्देश्य, लाभ और इसके व्यावहारिक पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सत्र के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना युवाओं को संगठित क्षेत्र में रोजगार के अधिक अवसर देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले और श्रमिक वर्ग को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक सशक्त पहल है। उन्होंने छात्रों को यह भी समझाया कि भविष्य के प्रबंधक होने के नाते वे इस योजना को अपने संगठनों में कैसे लागू कर सकते हैं तथा कर्मचारियों को इसका लाभ कैसे दिला सकते हैं।
सत्र के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योजना से संबंधित विविध प्रश्न पूछे। अधिकारियों ने सभी सवालों के सटीक और व्यवहारिक उत्तर देकर छात्रों की जिज्ञासाओं को शांत किया। साहित्यिक क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए प्रबंधन संकाय के डीन प्रोफेसर दीपिन माथुर ने कहा कि इस तरह के सत्र छात्रों के शैक्षणिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पीएफ विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार की जानकारीपूर्ण गतिविधियों को जारी रखने की बात कही। सत्र का संचालन साहित्यिक क्लब के समन्वयक डॉ. नरेंद्र सिंह चावड़ा द्वारा किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *