लौकिक और आयुष मेन ऑफ द मैच
उदयपुर। उदयपुर प्रीमियर लीग सीजन-2 के छठें दिन शनिवार को खेले गए मैचेस में पिछोला पैंथर्स ने महाराणा किंग्स को 31 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पिछोला पैंथर्स ने लौंकिक सूर्यवंशी के शानदार शतक की बदौलत निर्धारित ओवर्स में 190 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी महाराणा किंग्स निर्धारित ओवर्स में ने 158 ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच लौकिक सूर्यवंशी रहे।

आयोजन सचिव अनिरुद्ध सांखला ने बताया कि इक्विटास बैंक के सहयोग से हुए आयोजन में दूसरे मैच में लेक टाइटंस ने गणगौर वॉरियर्स को 3 विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच आयुष रॉय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धुंआधार 29 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली। मुख्य अतिथि पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी किशन चैधरी ने मैन ऑफ द मैच को सम्मानित किया।












