पाहेर विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में आयोजित अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन हुआ। कुलपति हेमंत कोठारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में संकाय अध्यक्ष दिलेंद्र हीरन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. हेमंत पंड्या, डॉ. अनुराग मेहता और कॉलेज प्राचार्य डॉ सीमा कोठारी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के सभी खेल अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद थे।

प्रतियोगिता में रेफरी एन.आई.एस. कोच सोयल मेहता, बलवंत सिंह, रानू पोरवाल तथा प्रकाश जी द्वारा किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में मनोज कुमार प्रथम, जानेश अग्रवाल द्वितीय तथा रजत तृतीय स्थान पर रहे, जबकि महिला वर्ग में ध्रुवी प्रथम, माहि द्वितीय और युक्ति तृतीय स्थान पर रहीं। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में भूपेंद्र प्रथम, देवेश मेघवाल द्वितीय देवेश मेहता तृतीय स्थान पर तथा संचालन चंद्रेश सोनी व शक्ति सिंह ने तथा धन्यवाद डॉ.पारस टाक ने ज्ञापित किया।













