Header Banner

पीएमसीएच के डॉ. अतुल लुहाड़िया को मिला राष्ट्रीय फेलोशिप अवॉर्ड

BY — November 10, 2025

एलर्जी, अस्थमा और इम्यूनोलॉजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित
उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर के प्रमुख टीबी एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ और इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. अतुल लुहाड़िया को इंडियन कॉलेज ऑफ एलर्जी, अस्थमा एंड एप्लाइड इम्यूनोलॉजी (आईसीएएआई) द्वारा उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित ’’फेलोशिप अवॉर्ड’’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें एलर्जी, अस्थमा और इम्यूनोलॉजी के क्षेत्र में उनके अप्रतिम योगदान के लिए दिया गया।

यह सम्मान डॉ. लुहाड़िया को लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ’’नेशनल एलर्जी एंड अस्थमा कॉन्फ्रेंस (आईसीएएआईसीओएन)’’ के दौरान प्रदान किया गया। इस दौरान, आईसीएएआई के प्रेसिडेंट डॉ. सुरेश कूलवाल, सेक्रेटरी डॉ. ए.बी. सिंह, ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. राजेंद्र प्रसाद और ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. वेद प्रकाश ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस वर्ष देशभर से केवल पांच चेस्ट रोग विशेषज्ञों को इस विशिष्ट फेलोशिप अवॉर्ड के लिए चुना गया था, जिनमें राजस्थान से केवल ’’डॉ. अतुल लुहाड़िया’’ का चयन हुआ, जो उदयपुर और पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमेन राहुल अग्रवाल ने डॉ. लुहाड़िया की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की और इसे संस्थान के लिए गर्व का विषय बताया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply