उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के एमबीबीएस विधार्थीयों के नए अकादमिक सत्र 2025-26 का आज विधिवत आगाज हुआ। इस दौरान नव आगंतुक छात्र छात्राओं का पारंपरिक रिति रिवाज के अनुसार कुमकुंम का टीका लगाकर स्वागत किया गया। नए अकादमिक सत्र 2025-26 कार्यक्रम की शुरूआत मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके किया। इस मौके पर व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर नए चिकित्सा छात्रों को उनके मेडिकल करियर की शुरुआत के प्रतीक के रूप में व्हाइट कोट पहनाए गए। यह सेरेमनी मेडिकल छात्रों के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है, जो उनके पेशेवर और नैतिक जीवन की दिशा तय करती है।

इस मौके पर पीएमसीएच के चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने सभी विधार्थीयों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह न केवल एक नए अकादमिक सत्र की शुरुआत है, बल्कि यह छात्रों के जीवन का एक नया अध्याय भी है। चिकित्सा एक ऐसा पेशा है जिसमें मानवीय सेवा की भावना सर्वोपरि होती है। आपका हर कदम न केवल आपके परिवार, कॉलेज और समाज का गौरव बढ़ाएगा, बल्कि यह आपके लिए भी एक गर्व की बात होगी कि आप मानवता की सेवा कर रहे हैं। कार्यक्रम को सम्बोन्धित करते पीएमयू के डॉ.एम.एम.मंगल ने नए छात्रों को चिकित्सा शिक्षा के महत्व और पेशेवर नैतिकता के बारे में बताया। डॉ.मंगल ने कहा व्हाइट कोट सिर्फ एक पोशाक नहीं है, यह एक जिम्मेदारी, समर्पण और मानवता का प्रतीक है। जब आप इस कोट को पहनते हैं, तो आप न केवल चिकित्सा के क्षेत्र में प्रवेश करते हैं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास भी करते हैं। पीएमसीएच के प्रिसिंपल डॉ.यू.एस.परिहार ने छात्रों विधार्थीयों को संबोधित करते हुए कहा आपको न केवल एक अच्छा चिकित्सक बनना है, बल्कि समाज में विश्वास और सम्मान का पात्र भी बनना है। यह सफेद कोट केवल आपके ज्ञान का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह आपके द्वारा निभाई जाने वाली जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। इस अवसर पर पीएमसीएच की चिकित्सा अद्यीक्षक डॉ.सुनीता माहेश्वरी,पीएमयू की प्रो. प्रिसिडेन्ट डॉ. संगीता चौहान, पीजी डीन डॉ. आरके पालीवाल, पीएमसीएच की वाइस प्रिसिंपल डॉ. मोनाली सहित सभी विभागो के विभागाध्यक्षों एवं नव आगन्तुक विधार्थियो के अभिभावक भी मौजूद रहें।













