पेसिफिक टीचर्स एजुकेशन में मूल्य शिक्षा पर संगोष्ठी

BY — January 9, 2026

उदयपुर। पेसिफिक कॉलेज ऑफ़ टीचर्स एजुकेशन में आज अध्यापक शिक्षा में नैतिक मूल्यों का महत्व विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कपिलेश तिवारी ने की जिन्होंने शैक्षिक मूल्यों की गुण्वत्ता बताते हुए कहा की मूल्य हमे सही बनने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्त्ता डॉ. रंजना आमेटा ने अध्यापक शिक्षा में नैतिक मूल्यों का महत्व विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया।

डॉ. शीला सालवी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और मूल्य शिक्षा पर कहा की मूल्यों में भावनाओं को समझना ही नैतिक निर्णय की पहली सीढ़ी है। डॉ. एलएन चौबीसा ने संचालन करते हुए बताया कि अध्यापक शिक्षा में विद्यार्थी शिक्षको के लिए नैतिक मूल्यों का विकास अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में दिलीपसिंह चौहान, डॉ. अंजलि दशोरा, डॉ. कविता सागर, ममता व्यास, अंजलि राव, कृष्णा माहेश्वरी, हेमलता पंवार, चंचल वैष्णव सहित सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का धन्यवाद डॉ. जयश्री मंडोवरा ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *