पेसिफिक पॉलिटेक्निक कॉलेज तथा फायर एंड सेफ्टी मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम

BY — March 13, 2026

पेसिफिक पॉलिटेक्निक कॉलेज तथा पेसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ फायर एंड सेफ्टी मैनेजमेंट में (MSME) के द्वारा उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वरोजगार और स्टार्ट-अप के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। पेसिफिक पॉलिटेक्निक कॉलेज के निदेशक डॉ. मुकेश श्रीमाली ने बताया कि आज के समय में युवाओं को केवल नौकरी के विकल्प तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में भी आगे बढ़कर अपने स्वयं के व्यवसाय और स्टार्ट-अप स्थापित करने के लिए प्रेरित होना चाहिए। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नवाचार, आत्मनिर्भरता एवं नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एम. गणेश (MSME,Centre Head) ने विद्यार्थियों को उद्यमिता (Entrepreneurship) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार युवा अपने कौशल और नवाचार के माध्यम से स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं तथा रोजगार के नए अवसर उत्पन्न कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने नए व्यवसाय की शुरुआत, सरकारी योजनाओं तथा MSME से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। इसके बाद मुख्य वक्ता श्रीमती गायत्री जोशी (SEBI, Trainer) ने विद्यार्थियों को इंश्योरेंस, निवेश (Investment) तथा वित्तीय धोखाधड़ी (Fraud) से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही जानकारी और सावधानी से ही निवेश करना चाहिए तथा किसी भी प्रकार के ऑनलाइन या वित्तीय धोखाधड़ी से सतर्क रहना चाहिए। अंत मे नीरज श्रीमाली द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *