• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

हिंदुस्तान जिंक ‘डाउ जोन्स बेस्ट इन क्लास इंडेक्स 2026‘ में शामिल

पेसिफिक शिक्षा संकाय का वार्षिक उत्सव स्पंदनम्

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE

Home Featured

वेदांता की हिंदुस्तान जिंक और केयर्न ऑयल एंड गैस ने 1 लाख करोड़ के निवेश से राजस्थान के विकास को दी गति

admin by admin
March 18, 2026
in Featured
0
वेदांता की हिंदुस्तान जिंक और केयर्न ऑयल एंड गैस ने 1 लाख करोड़ के निवेश से राजस्थान के विकास को दी गति
77
SHARES
1.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

हिंदुस्तान जिंक ‘डाउ जोन्स बेस्ट इन क्लास इंडेक्स 2026‘ में शामिल

पेसिफिक शिक्षा संकाय का वार्षिक उत्सव स्पंदनम्

राजस्थान दिवस विशेष : पिछले एक दशक में राष्ट्रीय और राज्य के खजाने में लगभग 3 लाख करोड़ का योगदान, नए निवेश विकास के अगले चरण को आगे बढ़ाएंगे, राजस्थान में सबसे बड़े औद्योगिक रोजगार देने वाली कंपनी में से एक, जो विभिन्न उद्योगों में हजारों लोगों की आजीविका में सहायक, पिछले एक दशक में हिंदुस्तान जिंक द्वारा सामुदायिक विकास की पहलों में लगभग 2,000 करोड़ का निवेश किया
जयपुर। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर वेदांता समूह ने 1 लाख करोड़ के निवेश के साथ राज्य के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया है। यह निवेश धातुओं, तेल और गैस, तथा ऊर्जा क्षेत्रों में पहले से ही किए गए 1.5 लाख करोड़ से अधिक के निवेश के अतिरिक्त है। अपने प्रमुख व्यवसायो हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड और केयर्न ऑयल एंड गैस के माध्यम से, यह समूह राजस्थान के आर्थिक विकास को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पिछले एक दशक में राष्ट्रीय और राज्य के खजाने में लगभग 3 लाख करोड़ का योगदान दिया है, साथ ही राजस्थान को औद्योगिक विस्तार के लिए प्रमुख गंतव्य के रूप में उभरने में भी सहयोग किया है। वेदांता का योगदान संसाधन विकास और ऊर्जा सुरक्षा दोनों क्षेत्रों में है, जिससे राजस्थान भारत के विकास के एक प्रमुख स्थान के रूप में स्थापित हुआ है। हिंदुस्तान जिंक राजस्थान की कुल खनन रॉयल्टी में लगभग एक-तिहाई का योगदान देता है, जबकि बाड़मेर-सांचोर बेसिन में केयर्न के परिचालन ने इस क्षेत्र को भारत की सबसे रणनीतिक ऑनशोर ऊर्जा संपत्तियों में से एक के रूप में स्थापित किया है। केयर्न के निवेशों ने बाड़मेर में महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन हुआ हैं, जिसके परिणामस्वरूप जिले की जीडीपी में 650 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। ये सभी व्यवसाय मिलकर राजस्थान को धातुओं के लिए एक विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी केंद्र और तेल तथा गैस उत्पादन के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र में परिवर्तित करने में सफल हुए हैं। वर्ष 2002 से हिंदुस्तान जिंक ने परिष्कृत धातु के उत्पादन को बढ़ाकर सालाना दस लाख टन से अधिक कर दिया है। इसी अवधि में चांदी का उत्पादन लगभग बीस गुना बढ़ गया है, जिससे भारत चांदी का शुद्ध उत्पादक बन गया है। आज यह कंपनी 40 से अधिक देशों को चांदी निर्यात करती है, जिससे राजस्थान वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला में मजबूती से अपना स्थान बना चुका है। केयर्न का प्रमुख बाड़मेर-सांचोर बेसिन लगातार उत्पादन जारी रखे हुए है। वित्त वर्ष 2025 में इसका उत्पादन 84,276 बीओईपीडी (प्रति दिन तेल के समतुल्य बैरल) तक पहुँच गया, और इसका संचयी उत्पादन 781एमएमबीओई रहा, जिससे भारत की घरेलू ऊर्जा क्षमताओं को और अधिक बल मिला है। वेदांता के ऑपरेशन्स ने पूरे राज्य में एक मजबूत और सबको साथ लेकर चलने वाला आर्थिक इकोसिस्टम बनाया है। कुल मिलाकर, ग्रुप ने अब तक 1 लाख से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किये है, साथ ही अपने सप्लायर्स, कॉन्ट्रैक्टर्स और डाउनस्ट्रीम इंडस्ट्रीज के नेटवर्क के जरिए हजारों लोगों की आजीविका को भी मजबूत बनाया है। यह नेटवर्क जिंक सिटी, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद, अजमेर और बाड़मेर जिलों में संचालित है। इन जिलों में दुनिया की कुछ सबसे बड़ी संपत्तियाँ मौजूद हैं, जिनमें दुनिया का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड जिंक माइनिंग ऑपरेशन, रामपुरा आगुचा, दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल स्मेल्टिंग सेंटर चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स, और बाड़मेर जिले में भारत का सबसे बड़ा ऑनशोर तेल उत्पादन क्षेत्र, मंगला शामिल हैं। हिंदुस्तान जिंक हाल ही में 2025 में इंटरनेशनल काउंसिल ऑन माइनिंग एंड मेटल्स में शामिल होने वाली पहली भारतीय कंपनी भी बन गई है।

इस अवसर पर वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि “जब प्राकृतिक संसाधनों की बात आती है, तो राजस्थान भारत के लिए सबसे खास जगह रखता है। इसकी जमीन के नीचे जो कुछ भी मौजूद है, धातुएँ, खनिज, तेल और गैस ,उसमें न सिर्फ इस राज्य को, बल्कि पूरे देश को ऊर्जा देने की क्षमता है। हिंदुस्तान जिंक और केयर्न के जरिए, हमने राजस्थान में पहले ही 1.5 लाख करोड़ से अधिक का निवेश किया है, जिससे जिंक, चाँदी और तेल व गैस के क्षेत्र में विश्व-स्तरीय क्षमताएँ विकसित हुई हैं, और साथ ही रोजगार व आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान मिला है। लेकिन मेरा मानना है कि यह तो अभी बस शुरुआत है। सही सोच और रफ्तार के साथ, राजस्थान प्राकृतिक संसाधनों और मैन्युफैक्चरिंग का एक ग्लोबल हब बन सकता है। हमारे निवेश का अगला चरण उत्पादन को दोगुना करने, बड़े औद्योगिक इकोसिस्टम बनाने और सैकड़ों डाउनस्ट्रीम इंडस्ट्रीज को यहाँ विकसित होने में मदद करने पर केंद्रित होगा। अगर हम इस क्षमता का पूरी तरह से इस्तेमाल कर पाए, तो राजस्थान न सिर्फ भारत की संसाधन सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि लाखों रोजगार भी प्रदान करेगा और भारत की आत्मनिर्भरता की यात्रा में एक निर्णायक शक्ति बनकर उभरेगा।” भविष्य की ओर देखते हुए, वेदांता अलग-अलग सेक्टर में औद्योगिक विस्तार के अगले चरण को आगे बढ़ा रहा है। जिंक पार्क का विकास जो अपनी तरह का पहला डाउनस्ट्रीम मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम है, लगभग 200 उद्योगों को जगह देगा, जिससे एमएसएमई और वैल्यू-एडेड मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक मजबूत आधार बनेगा। साथ ही, केर्न लंबे समय तक उत्पादन बनाए रखने और अतिरिक्त भंडार को निकालने के लिए एनहांस्ड ऑयल रिकवरी जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करना जारी रखे हुए है।
उद्योग संचानल के साथ ही वेदांता राजस्थान में सामाजिक बदलाव लाने में भी अग्रणी है। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के जरिए, ग्रुप ने महिलाओं और बच्चों के पोषण और शिक्षा को मजबूत करने के लिए 25,000 से अधिक नंद घर बनाए हैं। हिंदुस्तान जिंक ने पिछले एक दशक में कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम में लगभग 2,000 करोड़ का निवेश किया है। वेदांता गर्ल्स पीजी कॉलेज, रिंगस जैसे संस्थान, जिन्होंने 50,000 से अधिक छात्राओं को शिक्षा दी है। गुरुकुल पब्लिक स्कूल व वेदांता स्कूल ने मिलकर 25,000 से अधिक बच्चों को सशक्त बनाया है। कंपनी अपने मुख्य कामों में भी समावेश को बढ़ावा दे रही है। अब महिलाएं भूमिगत खदानों में काम कर रही हैं और जरूरी कामों की कमान संभाल रही हैं, जबकि केर्न की सामाजिक पहल स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में लगभग 20 करोड़ लोग लाभान्वित हुए है। राजस्थान का नीतिगत स्थिरता, तेजी से मंजूरी और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर लगातार ध्यान देना बड़े पैमाने पर औद्योगिक विकास को संभव बना रहा है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मजबूत ढांचों और सक्रिय शासन के साथ, यह राज्य तेजी से प्राकृतिक संसाधनों, ऊर्जा और मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। राजस्थान दिवस पर वेदांता ग्रुप सस्टेनेबल संचालन को आगे बढ़ाने, स्थानीय इकोसिस्टम को मजबूत करने और समावेशी विकास को संभव बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है। साथ ही, यह राज्य के साथ मिलकर उसके औद्योगिक और सामाजिक-आर्थिक बदलाव के अगले चरण में सहयोग करने के लिए कार्य कर रहा है।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: Featuredudaipur hind zinc and cairn energy at rajasthanVedanta's Hindustan Zinc and Cairn Oil & Gas have accelerated Rajasthan's development through an investment of ₹1 lakh crore.वेदांता की हिंदुस्तान जिंक विश्व स्तर पर चांदी की तीसरी सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी बनी
Share31Tweet19Send
Previous Post

निःशुल्क कोचिंग से सरकारी सेवा में चयनित विद्यार्थियों का किया सम्मान

Next Post

पेसिफिक स्कूल ऑफ लॉ में कलाकृति 2026 का आयोजन

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

by admin
May 7, 2026
0
पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

मदर्स डे पर आर्ट एवं क्राफ्ट प्रतियोगिताउदयपुर। पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए ‘मदर्स डे’ पर आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें भावी डॉक्टरों और...

Read more

हिंदुस्तान जिंक ‘डाउ जोन्स बेस्ट इन क्लास इंडेक्स 2026‘ में शामिल

by admin
May 7, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक ‘डाउ जोन्स बेस्ट इन क्लास इंडेक्स 2026‘ में शामिल

विश्व की सबसे सस्टेनेबल माइनिंग कंपनी बनीउदयपुर। विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक और चांदी के शीर्ष वैश्विक उत्पादकों में शामिल हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड को पहली बार...

Read more

पेसिफिक शिक्षा संकाय का वार्षिक उत्सव स्पंदनम्

by admin
May 5, 2026
0
पेसिफिक शिक्षा संकाय का वार्षिक उत्सव स्पंदनम्

गरिमा, उल्लास और सांस्कृतिक सौंदर्य के अद्भुत संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। प्रातः 10 बजे आरंभ हुए इस भव्य आयोजन ने प्रारंभ से ही अपनी सुसंगठित व्यवस्था...

Read more

उदयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में हिन्दुस्तान जिंक का सहयोग सराहनीय है : कटारिया

by admin
May 5, 2026
0
उदयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में हिन्दुस्तान जिंक का सहयोग सराहनीय है : कटारिया

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आरएनटी में अत्याधुनिक ‘कैथ लैब‘ उद्घाटन, उन्नत तकनीक की नई कैथ लैब से हृदय रोगों का बिना बड़े चीर-फाड़ के इलाज और इमरजेंसी केयर बेहतर,...

Read more

पेसिफिक प्रबन्ध संकाय में वरिष्ठ छात्रों की फेयरवेल पार्टी

by admin
May 2, 2026
0
पेसिफिक प्रबन्ध संकाय में वरिष्ठ छात्रों की फेयरवेल पार्टी

पेसिफिक विश्वविद्यालय के प्रबन्धन संकाय में एमबीए के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने वरिष्ठ छात्रों को फेयरवेल पार्टी का आयोजन की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ में फैकल्टी ऑफ...

Read more
Next Post

पेसिफिक स्कूल ऑफ लॉ में कलाकृति 2026 का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

May 7, 2026
हिंदुस्तान जिंक ‘डाउ जोन्स बेस्ट इन क्लास इंडेक्स 2026‘ में शामिल

हिंदुस्तान जिंक ‘डाउ जोन्स बेस्ट इन क्लास इंडेक्स 2026‘ में शामिल

May 7, 2026
पेसिफिक शिक्षा संकाय का वार्षिक उत्सव स्पंदनम्

पेसिफिक शिक्षा संकाय का वार्षिक उत्सव स्पंदनम्

May 5, 2026
उदयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में हिन्दुस्तान जिंक का सहयोग सराहनीय है : कटारिया

उदयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में हिन्दुस्तान जिंक का सहयोग सराहनीय है : कटारिया

May 5, 2026
पेसिफिक प्रबन्ध संकाय में वरिष्ठ छात्रों की फेयरवेल पार्टी

पेसिफिक प्रबन्ध संकाय में वरिष्ठ छात्रों की फेयरवेल पार्टी

May 2, 2026
हिन्दुस्तान जिंक का चंदेरिया स्मेल्टर बना ‘जिंक मार्क‘ पाने वाला भारत का पहला प्लांट

हिन्दुस्तान जिंक का चंदेरिया स्मेल्टर बना ‘जिंक मार्क‘ पाने वाला भारत का पहला प्लांट

April 30, 2026
शानदार वापसी के साथ नई टाइगुन लॉन्च

शानदार वापसी के साथ नई टाइगुन लॉन्च

April 29, 2026

प्रायोजित स्‍थान

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb   Apr »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?