उदयपुर। पेसिफिक स्कूल ऑफ लॉ पेसिफिक अकादमी ऑफ हायर एज्युकेशन एण्ड़ रिसर्च यूनिवरसिटी में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम कलाकृति-2026 का भव्य आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकताए प्रतिभा एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. बीपी शर्मा, ग्रुप प्रसिडेंट पेसिफिक ग्रुप व मुख्य अतिथि कुलपति प्रोण् हेमन्त कोठारी उपस्थित रहे। कुलपति महोदय ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसे आयोजन व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट अतिथि प्रो. बीपी शर्मा ने भी छात्रो को रचनात्मक कार्यो में भाग लेने के लिये प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. पुष्पा मेहडू ने स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम का परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने कलाकृति-2026 की थीम को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया । तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंगोली, मेहंदी, फायरलेस कुंकिंग आर्ट फ्यूजन, पेंटिंग, स्केचिंग, पोस्टर, तथा संगीतमय तंबोला आदि विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और कुशलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. बिन्दु लोढ़ा एवं कृपा जैन का विशेष योगदान रहा । इस दौरान लॉ कॉलेज के सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।









