पाहेर के साइंस एंड टेक्नोलॉजी में ‘अभिव्यक्ति’ का आगाज

BY — March 27, 2026

पाहेर विश्वविद्यालय के फेकल्टी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह ‘अभिव्यक्ति’ का आज उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस कार्यक्रम का आयोजन 27 एवं 28 मार्च 2026 को किया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ पाहेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हेमंत कोठारी तथा विज्ञान एवं तकनीकी संकाय के अध्यक्ष प्रो. दिलेन्द्र हिरन की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह के प्रथम दिवस पर आर्ट फैक्ट्री (बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट), पिक्सल्स (कोलाज मेकिंग), एड – सेल्फी, मंडला आर्ट एवं वन मिनट गेम शो जैसी रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। वहीं दूसरे दिन डांस (ग्रुप / सोलो), सॉन्ग (ग्रुप / सोलो) तथा रैम्प वॉक जैसे आकर्षक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. हिमानी दशोरा तथा अनुष्का नाहर द्वारा किया जा रहा है। विद्यार्थियों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *