पीएमसीएच में नवीनीकृत अत्याधुनिक इंटेंसिव केयर यूनिट का शुभारंभ

BY — April 28, 2026

तकनीक और मानवीय संवेदनाओं का संगम बनेगा नया विभाग, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित
उदयपुर। लेक सिटी की स्वास्थ्य सेवाओं में मंगलवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। भीलों का बेदला स्थित पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की कड़ी में अस्पताल की थर्ड फ्लोर पर नवीनीकृत अत्याधुनिक इंटेनशिव केयर यूनिट का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस परिसर का शुभारंभ पीएमसीएच के चेयरमैन राहुल अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल, सीईओ शरद कोठारी, पीएमयू के प्रेसिडेंट डॉ. एम.एम. मंगल, प्रिंसिपल डॉ. यू.एस. परिहार एवं आईसीयू इंचार्ज डॉ. ताशा पुरोहित द्वारा किया गया।

उद्घाटन के अवसर पर चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने संस्थान के विजन को साझा करते हुए कहा हमारा उद्देश्य चिकित्सा के क्षेत्र में एक ऐसा मानक स्थापित करना है, जहाँ आधुनिक तकनीक और मानवीय संवेदनाएं साथ चलें। यह नया आईसीयू गंभीर मरीजों के लिए जीवन रक्षक और एक नई उम्मीद की किरण साबित होगा। इस दौरान ,ऐक्जिक्यूटिव डॉयरेक्टर अमन अग्रवाल, ने कहा कि इस नए आईसीयू विभाग को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें वेंटिलेटर सपोर्ट, हाई-टेक मॉनिटरिंग सिस्टम और जीवन रक्षक दवाओं की चौबीसों घंटे उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। आईसीयू इंचार्ज डॉ. ताशा पुरोहित ने बताया कि हर बेड पर सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग सिस्टम है जिससे चिकित्सक एक ही स्थान से सभी मरीजों की धड़कन और ऑक्सीजन स्तर पर नज़र रख सकेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, विशेषज्ञ चिकित्सक, रेजिडेंट डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टॉफ और एडमिन स्टॉफ उपस्थित रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply