Header Banner

भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे पेसिफिक के स्टूडेंट अजीम

BY — July 7, 2026

स्पेशल ओलंपिक यूनिफाइड फुटबॉल विश्व कप 2026

उदयपुर। उदयपुर का एक विद्यार्थी ओलंपिक यूनिफाइड स्तर पर फुटबाॅल खेलता हुआ दिखेगा। मेवाड़ के लिए गौरव की बात है यहां के पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पाहेर विश्वविद्यालय के बी.टेक. के छात्र अजीम तारिक को स्पेशल ओलंपिक यूनिफाइड फुटबॉल वल्र्ड कप 2026 के लिए भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का कप्तान चुना गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता फ्रांस की राजधानी पेरिस के चार्लेटी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी, जहाँ अजीम भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित फेयरवेल समारोह में उन्हें भारतीय टीम की कप्तानी का आर्मबैंड भी सौंपा गया।

पाहेर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. हेमंत कोठारी ने बताया कि अजीम बी.टेक. अंतिम वर्ष के (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) के छात्र हैं। उन्होंने अजीम को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि लगन, परिश्रम और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। अजीम ने यह साबित कर दिया है कि यदि प्रतिभा को सही दिशा और निरंतर मेहनत का साथ मिले तो अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। हमें विश्वास है कि वे अपने खेल और भारतीय टीम का उत्कृष्ट नेतृत्व करते हुए देश तथा विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे।

इस उपलब्धि पर फैकल्टी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन प्रो. दिलेन्द्र हीरन ने अजीम तारिक को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि अजीम ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता से न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे राजस्थान का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। विश्वविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ ने अजीम तारिक को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं प्रतियोगिता में भारतीय टीम की शानदार सफलता की कामना की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.