Thu, September 24, 2026
Header Banner

8 दिवसीय एसटीसीएल क्रिकेट लीग 21 अक्टूबर से़

BY — September 24, 2026

20 शहरों के 500 युवाओं में से चुने जाएंगे 120 खिलाड़ी, विजेता को मिलेंगे 15 लाख रुपये, संसाधनों के अभाव में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए शुरू हुई बड़ी पहल; ठहरने, खाने-पीने की व्यवस्था रहेगी निःशुल्क
उदयपुर। खेल,धन और संसाधनों के अभाव में अपनी प्रतिभा साबित न कर पाने वाले युवाओं के लिए एक नई क्रिकेट प्रतियोगिता एसटीसीएल-1(सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग)की घोषणा की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य अभाव में दबे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तराश कर राष्ट्रीय स्तर पर सामने लाना है।
एसटीसीएल के चेयरमैन राजेश झा ने प्रेस वार्ता में बताया कि 21 से 28 अक्टॅबर तक नाथद्वारा के डॉ.मदन मोहन पालीवाल मिराज स्टेडियम में 20 शहरों से 500 खिलाड़ियों का ट्रायल किया जा रहा है। जिसमें 120 खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा जो 8 टीमों के रूप में लीग में खेलेंगे।

प्रतियोगिता के तहत की जा रहीं ट्रायल प्रक्रिया में अब तक कई शहरों में ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। चयनित खिलाड़ियों की आयु सीमा 16 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, ताकि आर्थिक तंगी किसी भी प्रतिभा के आड़े न आए।
एसटीसीएल के वाइस चेयरमैन रवि चिकारा ने बताया कि लीग में कुल 8 टीमें, 15 मुकाबले और 20-20 ओवरों का रोमांचक खेल होगा। टूर्नामेंट के दौरान कुल 15 मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का सेमिफाईनल एवं फाइनल मुकाबला 27-28 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय कोचिंग और ट्रेनिंग भी मुहैया कराई जाएगी। देश के गांवों व शहरों में ऐसी अनेक क्रिकेट की प्रतिभायें छिपी हई है जो धन एवं संसाधनों के अभाव में बाहर नहीं आ पा रही है। ऐसी प्रतिभाओं को बाहर लाना है।
निःशुल्क सुविधाएं और 95 लाख रुपये के नकद पुरस्कार-पूर्व संासद अर्जुनलाल मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के ठहरने, खाने-पीने और यात्रा की पूरी व्यवस्था आयोजकों द्वारा निःशुल्क की जाएगी। टूर्नामेंट में कुल 95 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। जिसमें विजेता टीम को 15 लाख रुपये,उपविजेता टीम 10 लाख रुपयें प्रदान किये जायेंगे।
टूर्नामेंट में 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कई जानी-मानी हस्तियां (सेलिब्रिटीज) भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने शामिल होंगी। इस आयोजन में खेल मंत्री मनसुख मांडविया,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,उप मुख्यमंत्री के भी आने की संभावना है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.