Header Banner

पैसिफिक कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन

BY — October 5, 2026

केम रोबोटिक्स के कैंपस प्लेसमेंट में 20 विद्यार्थियों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की, 6 विद्यार्थियों का अंतिम चयन
उदयपुर। पैसिफिक कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। प्रतिष्ठित कंपनी केम रोबोटिक्स (Chem Robotics) द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्लेसमेंट प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित लिखित परीक्षा में कुल 20 विद्यार्थियों का चयन हुआ। इसके पश्चात आयोजित अंतिम चयन प्रक्रिया में बी.फार्मेसी एवं Pharm.D के चौथे वर्ष के कुल 6 विद्यार्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। विद्यार्थियों के चयन से कॉलेज परिसर में हर्ष का माहौल रहा।
इस अवसर पर केम रोबोटिक्स के चेयरमैन डॉ. रितेश अग्रवाल एवं डॉ. दीप्ति अग्रवाल ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
PAHER University के चेयरमैन राहुल अग्रवाल, रजिस्ट्रार शरद कोठारी, ग्रुप प्रेसिडेंट डॉ. बीपी शर्मा एवं प्रेसिडेंट डॉ. हेमंत कोठारी ने विद्यार्थियों के इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कैंपस प्लेसमेंट विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कैंपस प्लेसमेंट के सफल आयोजन में टीचर को-ऑर्डिनेटर डॉ. रानू शर्मा, डॉ. दिनेश कुमार अग्रवाल, डॉ. गुंजन जादौन एवं डॉ. माया शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल करियर की शुभकामनाएं दीं।
कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट में चयन संस्थान द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है। इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी अपने करियर के प्रति बेहतर तैयारी करने और रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.