Header Banner

डिप्लोमा इंजीनियरिंग में सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

BY — July 17, 2012

ऑनलाईन भरे जायेंगे आवेदन

उदयपुर। प्राविधिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान सरकार ने राज्य के पॉलीटेक्निकों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा में पार्श्व पद्धति से सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश की आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। प्रक्रिया ऑनलाईन रहेगी तथा राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, अजमेर द्वारा पूर्ण की जायेगी।

विद्या भवन पॉलीटेक्निक, उदयपुर के प्राचार्य अनिल मेहता ने बताया कि ऑनलाईन आवेदन की अन्तिम तिथि 28 जुलाई है। प्रवेश के लिये न्यूनतम योग्यता दो वर्षीय आईटीआई अथवा बारहवीं वोकेशनल अथवा बारहवीं गणित एवं विज्ञान संकाय से उत्तीूर्ण है। पूर्व में राज्य में आईटीआई से द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिये परीक्षा होती थी जो अब बन्द कर दी गई है लेकिन वर्ष 2010 व वर्ष 2011 में यदि किसी ने यह प्रवेश परीक्षा पीएईटी उत्तीवर्ण की हो तो उसे प्रवेश में वरीयता दी जायेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply