Header Banner

शहर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी भंग

BY — September 15, 2012

विरोधी गुट को तगड़ा झटका
नीलिमा की बढ़ी साख

udaipur. शहर जिला कांग्रेस में लंबे समय से चल रही उठापटक के बाद शनिवार को शहर जिला कार्यकारिणी भंग करने के साथ ही कांग्रेस की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव (मुख्यालय) पुखराज पाराशर ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने उदयपुर शहर जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

प्रदेशाध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी व वार्ड कमेटियों के गठन के लिए बनाई गई कमेटी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरिमोहन शर्मा व कांग्रेस के प्रदेश सचिव आर.आर.तिवाड़ी को शामिल किया गया है। ये लोग कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से चर्चा कर जिला कार्यकारिणी व वार्ड कमेटियों के गठन को लेकर 15 दिन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी को रिपोर्ट देंगे।
सुखाडिय़ा विरोधी धड़े के लिए बड़ा झटका : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर लिए गए इस कदम को शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा विरोधी धड़े के लिए बड़ा झटका कहा जा रहा है। गुटबाजी के चलते शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी लंबे समय से शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा को उपेक्षित कर चल रहे थे। ये लोग पूरी तन्मकयता से लगे थे कि सुखाडिय़ा को जिलाध्यक्ष से हटाया जाए मगर शनिवार को आए फरमान ने सुखाडिय़ा विरोधी धड़े को ही बड़ा झटका दे दिया। चूंकि शनिवार को सुखाडि़या नई दिल्लीम में थी इसलिए ऐसा अनुमान भी लगाया जा रहा है कि उन्होंाने दिल्ली में मजबूती से लाबिंग की और आनन फानन में जिला कार्यकारिणी भंग करने का फरमान जारी हो गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply