Header Banner

झील संरक्षण-संवर्धन हेतु सौपेंगे नाव उदयपुर के बिल्डर्स

BY — September 15, 2012

समाज के प्रति दिखाया दायित्व निर्वहन

udaipur. उदयपुर बिल्डर्स एसोसिएशन अपने व्यवसाय के प्रति दायित्व एंव कर्तव्यों से हटकर अब समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी, कर्तव्य एंव दायित्वों के निर्वहन हेतु संभागीय आयुक्त की पहल पर फतहसागर की पाल पर शाम 4 बजे आयोजित समारोह में फतहसागर झील के संरक्षण-संवर्धन हेतु झील हितैषी नागरिक मंच को कल नाव सौंपेगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि नगर विकास प्रन्यास के चेयरमेन रूपकुमार खुराना व नगर परिषद सभापति रजनी डांगी होगी जबकि अध्यक्षता संभागीय आयुक्त सुबोध अग्रवाल करेंगे। अति विशिष्ठ अतिथि राज्य मंत्री गजेन्द्रसिंह शक्तावत व जिला कलेक्टर हेमंत गेरा तथा विशिष्टथ अतिथि कुभंलगढ़ विधायक गणेशसिंह परमार व पुलिस महानिरीक्षक टी.सी.डामोर होंगे।
सचिव शान्तिलाल जैन ने बताया कि फतहसागर झील की साफ-सफाई का अभियान झील हितैषी नागरिक मंच के साथ चलाया जाएगा। उदयपुर बिल्डर्स एसोसिएशन मंच को नाव के साथ-साथ साफ-सफाई अभियान में काम आने वाले अन्य संसाधन एंव मजदूर उपलब्ध करायेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply