पूर्व सरसंघचालक सुदर्शन के निधन पर शोकसभा 16 को

BY — September 15, 2012

udaipur. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक के. सी. सुदर्शन के निधन पर शोकसभा 16 सितंबर रविवार को होगी। शोकसभा शिवाजी नगर स्थित संघ कार्यालय पर शाम 6 बजे होगी। उल्लेंखनीय है कि सुदर्शन का निधन शनिवार सुबह 6:50 पर हृदयाघात से रायपुर प्रवास के दौरान हो गया।

विशेष बात यह कि सुदर्शन का जन्मद 18 जून 1931 को मध्याप्रदेश के रायपुर में हुआ और उनका निधन भी रायपुर में ही हुआ। उनका अंतिम संस्कासर नागपुर में 16 सितंबर दोपहर में किया जाएगा। वे यहां उदयपुर भी आए थे।
10 मार्च 2000 को रज्जू भैया ने उन्हेंं सरसंघचालक का दायित्व सौंपा। सुदर्शन ने 21 मार्च 2009 को सरसंघचालक दायित्व से स्वयं निवृत्त होकर मोहन भागवत को सरसंघचालक का दायित्व सौंपा।
राजस्थान राज्य क्रीडा़ परिषद के पूर्व अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष मदनलाल मूंदड़ा़, पूर्व पार्षद विजय प्रकाश विप्लवी, दिग्विजय श्रीमाली, नरेश पंवार, गोविन्द दीक्षित ने उनके निधन को राष्ट्र की अपूरणीय क्षति बताया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *