Udaipur. अतिरिक्त जिला कलक्टर बी. आर. भाटी ने अत्यधिक शीत लहर के कारण विद्यालयों के समय परिवर्तन अथवा अवकाश संबंधित अनुशंसाएं मांगी हैं।
उन्हों ने स्कूल शिक्षा सचिव भास्कर ए. सावंत के निर्देशों का हवाला देते हुए शहर/उपखण्ड मजिस्ट्रेटों सहित शिक्षा अधिकारियों से कहा कि वे क्षेत्र के विद्यालयों के समय में परिवर्तन अथवा अवकाश करने के सम्बन्ध में अपनी स्पष्ट अनुशंषा अविलम्ब भिजवाएं। उल्लेखनीय है कि शीत लहर के दौरान विद्यालयी बच्चों की सुरक्षा के प्रति राजस्थान सरकार ने गंभीर रूख अपनाया है।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.