Header Banner

अंतरविश्वविद्यालयी महिला स्पर्धा : खाली ही रहा मेजबान

BY — February 27, 2013

270205Udaipur. सुविवि की मेजबानी में महिला अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी महिला वेट और पावर लिफ्टिंग स्पर्धा के दूसरे दिन भी मेजबान सुविवि के हाथ कुछ नहीं लगा। प्रतियोगिता मंगलवार को शुरू हुई थी।

बुधवार को वेटलिफ्टिंग में 63, 69 और 75 किलो भार वर्ग की स्नेच व जर्क स्पर्धा हुई। इसमें 63 किलो भारवर्ग में जसबीर कौर, पूनम यादव और पी. भुआना, 69 किलो भारवर्ग में अनुराधा, जसबीर और सर्वजीत तथा 75 किलो भार वर्ग में नेहा, अनु तथा कुमारी शिवाली क्रमश: गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मैडल जीते। इसी प्रकार पावर लिफ्टिंग में 57, 63 व 72 किलो की बैंच प्रेस, डेड लिफ्ट व स्‍क्‍वैट स्पर्धाएं हुई।
270203270204

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply