Header Banner

आयुर्वेद के सिद्धांतों से बच सकते हैं थायरॉइड से

BY — March 6, 2013

आयुर्वेद चिकित्सा शिविर

ayurvedUdaipur. राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में बुधवार को थायराइड रोग निवारण शिविर लगाया गया। इसमें बताया गया कि आयुर्वेद के सिद्धान्तों दिनचर्या, ऋतुचर्या का पालन कर एवं मानसिक तनाव से दूर रहकर थायराइड से बचा जा सकता है।

डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि खाने मे बैंगन, सिंघाडा, जामुन आदि बैंगनी रंग की वस्तुओ मे आयोडिन होता है साथ ही पानी की कठोरता कम करने हेतु अजवाईन का नित्य प्रयोग करने से एवं बोर की जड को दूध के साथ एवं विदारिकन्द की जड को दूध के साथ उबाल कर पीने से भी थायराइड रोग से बचा जा सकता है। अगला शिविर 13 मार्च को पथरी रोग निवारण शिविर प्रातः 9 से 12 बजे तक होगा। रोगी सम्बन्धित रोगों में पूर्व कराई गई जांचें साथ लेकर आएं। शिविर मे नर्स रूकमणी कलासुआ, रूकमणी परमार, शंकरलाल, इन्दिरा डामोर, रामसिंह ठाकुर, गजेन्द्र आमेटा ने अपनी सेवाएं दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply