Header Banner

बोहरा यूथ के डॉ. इंजीनियर का इंतकाल

BY — May 14, 2013

asgarudaipur. सलूम्बर में जन्मे बोहरा यूथ के ख्यातिप्राप्त विद्वान असगर अली इंजीनियर का मंगलवार सुबह मुंबई में इंतकाल हो गया। वे 73 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह होगा। वे कुछ समय से बीमार थे। मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

उनके इंतकाल की सूचना सुनते ही udaipur. में यूथ के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। काफी लोग यहां से मुंबई रवाना हुए। समाजजनों के अनुसार बुधवार को यूथ के व्य़वसायियों की दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा सुबह बोहरवाड़ी स्थित मस्जिद में शोकसभा भी होगी।
उल्लेखनीय है कि डॉ. इंजीनियर का जन्म उदयपुर के समीप सलूम्बर में हुआ था। उन्होंने उज्जैन स्थित यूनिवर्सिटी से अपनी बी. एससी. (सिविल) इंजीनियरिंग की। udaipur में 1977 में हुई पहले सेमिनार में उन्हें सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ दाउदी बोहरा जमात का महासचिव चुना गया। वे अमूमन उदयपुर विभिन्न कार्यक्रमों में आते रहते थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply