Header Banner

वेदान्ता-हिन्द ज़िंक हार्ट हॉस्पिटल में अब पुन: हो सकेगी शल्य चिकित्सा

BY — June 11, 2013

मुख्यमंत्री ने किया हॉस्पिटल का लोकार्पण व मुआयना

110601Udaipur. एम. बी. चिकित्सालय परिसर स्थित वेदांता हिन्दु्स्तान जिंक हार्ट हॉस्पिटल में अब ह्दय शल्य चिकित्सा  की सुविधा वापस मिलनी शुरू हो गई है। हॉस्पिटल के उन्न्यन के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को इसका लोकार्पण किया।

110611वेदांता हिन्दुस्तान जिंक ने करीब सोलह करोड़ रुपए की लागत से हॉस्पिटल का उन्न यन कार्य पूर्ण किया है। इस विस्तार के बाद अब हृदय रोगियों के लिए आईसीयू में 12 शय्याओं की क्षमता होगी, वहीं कॉर्डियोलॉजी विभाग में 82 शय्याएं, कॉर्डियोलॉजी सर्जरी यूनिट में 54 शय्याएं, कॉर्डियोलॉजी की दो यूनिट, 26 व्यक्ति क्षमता वाली लिफ्ट, हीटिंग, वेन्टीलेशन एण्ड एयरकंडीशनिंग एवं अण्डर ग्राउण्ड वॉटर टैंक के साथ पम्प हाउस, बेसमेंट, ग्राउण्ड फ्लोर एवं थर्ड फ्लोर पर भी सुविधाएं उपलब्धव हो सकेगी।
गहलोत ने तीसरे तल पर आईसीयू व केथ लैब के रोगियों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी, तथा वेदान्ता हार्ट हॉस्पिटल में मिल रही चिकित्सकीय सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। इस मौके पर आरएनटी के प्रिंसिपल डॉ. एस. के. कौशिक ने गहलोत को बताया कि हिन्दुस्तान ज़िंक कार्डियोलॉजी सेन्टर का निर्माण 1999 में 6.5 करोड़ रुपए की लागत से किया गया था। वेदान्ता हिन्दुस्तान जिंक तथा राज्य सरकार के बीच इस कार्डियोलॉजी सेन्टर के उन्नयन के अनुबंध के अनुसार हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से कार्डियोलॉजी सेन्टर के उन्नयन पर 10 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए। आम जनता की उपचार की सुविधाओं को देखते हुए हिन्दुस्तान जिंक ने 6 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की।
110602इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिलेश जोशी ने मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण पर खुशी व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वेदान्ता हिन्दुस्तान जिंक हार्ट हॉस्पिटल का उन्नयन का कार्य सम्पूर्ण हो जाने के बाद यह हॉस्पिटल अब आम जनता को हृदय शल्य चिकित्सा की भी सुविधा पुनः उपलब्ध कराएगा। वेदान्ता हिन्दुस्तान ज़िंक हार्ट हॉस्पिटल में गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों को मुफ्त चिकित्सा दी जा रही है तथा आम जनता के लिए यह सभी सुविधाएं न्यूनतम खर्चे पर उपलबध है। अब तक इस अस्पताल के निर्माण एवं उन्नयन पर हिन्दुस्तान जिंक द्वारा कुल 22 करोड़ 50 लाख रु. का खर्च हो चुका है।
इस अवसर पर सांसद रघुवीरसिंह मीणा, खेल राज्यमंत्री मांगीलाल गरासिया, हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य प्रचालन अधिकारी सुनील दुग्गल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (प्रोजेक्टस) नवीन सिंघल, मुख्य वित्तीय अधिकारी अमिताभ गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (एचआर) एच.के. मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (कार्पोरेट अफेयर्स) सी.एस.आर. मेहता, उपाध्यक्ष (एच.आर) बीरेन्द्र कुमार महापात्रा, एसोसिएट वाईस प्रेसीडेन्ट (कार्पोरेट कम्यूनिकेशन) पवन कौशिक, कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, हिन्दुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन के पदाधिकारी, एमबी चिकित्सालय के चिकित्सक अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं शहर के प्रबुद्धजन उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि हिन्दुस्तान जिंक गावों में बसे हजारों परिवारों के लिए नियमित तौर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहा है जिससे शहर तक नहीं आ पाने वाले लोगों को भी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply