Header Banner

घर से हो भ्रष्टाचार पर रोकथाम की शुरूआत

BY — June 15, 2013

150608Udaipur. भारतीय लायन्स परिसंघ द्वारा महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय परिसर में आयोजित भ्रष्टाचार लेखन प्रतियोगिता में प्रथम रहे जसवन्त कुमार पुष्करणा का कहना था कि भ्रष्टाचार निवारण की शुरूआत घर, कस्बा, गांव, शहर, प्रदेश से होनी चाहिए।

यदि सभी व्यक्ति इस बुरी आदत को छोड़ दे तो परिणमा स्वरूप एक दिन भ्रष्टाचार का सूर्य अस्त हो जाएगा। उनका कहना था कि भ्रष्टाचार निवारण हेतु तथा जनता को अपने अधिकारों के बारें में जानकारी देने हेतु जनजागृति अभियान चलाया जाना चाहिए ताकि कोई भी अधिकारी या खेमा परिणाम स्वरूप भ्रष्टाचार न कर सकें। सर्वाधिक भ्रष्टाचार राजकीय कार्यालय व सरकारी खजाने में होता है। भ्रष्टाचारियों को किसी भी स्तर पर नहीं बख्शा जाना चाहिए।
द्वितीय रहे क्षितिज यादव का कहना था कि देश में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सभी सरकारी व अनुदानित संस्थाओं का संचालन भ्रष्टाचार निरोधक विभगा के तहत किया जाना चाहिए। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्यवाही में राजनेताओं का हस्तक्षेप बंद होना चाहिए। कार्यक्रम संयोजिका प्रणिता तलेसरा ने बताया कि विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर महापौर रजनी डांगी व समाजसेवी रिकणमल सावनसुखा ने जनता को छाछ पिला भी पिलाई। गत पन्द्रह दिनों से चल रही इस प्रतियोगिता रविवार सुबह 11 बजे इसका समापन होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply