Header Banner

मेट्रो शूज का उदयपुर में दूसरे शोरूम का उदघाटन

BY — August 22, 2013

एक ही जगह अग्रणी ब्रांड्स और नवीनतम फैशन के सामान उपलब्ध

220802Udaipur. मेट्रो शूज के उदयपुर में दूसरे स्टोर का शुभारंभ गुरुवार से यहां हुआ। लेकसिटी मॉल स्थित शोरूम में संपूर्ण परिवार के मद्देनजर मेट्रो शूज की उत्पाद श्रृंखला में स्टाइल, गुणवत्ता और नये अंतर्राष्ट्रीय ट्रेंड्स उपलब्ध होंगे, जो सभी आयु वर्ग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।

मेट्रो शूज के क्षेत्रीय प्रबंधक सोहेब अससीवाला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत ने मेट्रो शूज के लिए इसे सबसे उपयुक्त स्थान बना दिया है। उदयपुर एक वैश्विक पर्यटन स्थल है, जहां दुनिया भर के पर्यटक इसकी भव्यता एवं खूबसूरती का साक्षी बनने के लिये आते हैं। हमें लगता है कि इस क्षेत्र के फुटवेयर मार्केट में बेशुमार संभावना मौजूद है और पूरी उम्मीद है कि हमारे स्टोर से व्यापक ग्राहक समुदाय के सभी लोगों की फैशन संबंधी जरूरतें पूरी होंगी।
नये स्टोर में पुरूषों के लिये फॉर्मल शूज एवं महिलाओं के लिये कैजुअल फुटवेयर की 10,000 से अधिक जोडि़यों का स्टॉक है। उद्घाटन का जश्न मनाने के लिये, मेट्रो शूज ने आज सभी इन-हाउस ब्रांडों पर 20 प्रतिशत की छूट और फ्लोरशेम, ली कूपर, रेड टेप, बुलची, फाइला, फ्रैंकों लिओने और गनुची जैसे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों पर 10 प्रतिशत की छूट की घोषणा की है। (यह छूट शुक्रवार एवं शनिवार, 23 अगस्त और 24 अगस्त को उपलब्ध होगी)
सोहेब ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह 100 जोड़ी नई डिजाइन की पेशकश करता है। अशोक नगर रोड नंबर 10, सहेली नगर, पोनो ग्राउंड, मोती मंगरी स्कीम, न्यू केशव नगर, हिरन मंगरी सेक्टर-3,4 और 5 इत्यादि के ग्राहकों को भी यहाँ मेट्रो शूज के विभिन्न एक्सक्लुसिव ब्रांड्स खरीदने में आसानी होगी। मेंस शूज की कीमतें 1090 रुपये से शुरू हैं, जबकि लेडीज शूज की कीमतें 590 रुपये से शुरू होती हैं। मेट्रो शूज में हैंडबैग्स, वॉलेट्स, बेल्ट्स और शू केयर उत्पादों जैसी मेंस एवं वीमेंस एक्सेसरीज भी उपलब्ध हैं। इनकी कीमतें 300 रुपये से शुरू होती हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply