Header Banner

ऑक्सीजन का कोई विकल्प नहीं: जैन

BY — August 31, 2013

श्रमजीवी महाविद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम

310801Udaipur. लकडी़ के कई अन्य विकल्प मौजूद हैं, लेकिन ऑक्सीजन का नहीं। लगातार घट रहे वन क्षेत्र से वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है, जिससे कई प्रकार के विकार भी पैदा होते है।

समय आ गया है कि अब सिर्फ पौधरोपण कर अपनी जिम्मदारी पूरी नहीं करनी है, बल्कि उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना होगा। यह आहवान सहायक वन संरक्षक आरके जैन ने किया। अवसर था, जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक श्रमजीवी महाविद्यालय उदयपुर में अयोजित पौधरोण कार्यक्रम का। इस अवसर पर अधीष्ठाता कला संकाय डॉ. सुमन पामेचा, डॉ. नीलम कौशिक, डॉ एलआर पटेल, डॉ हेमेंद्र चौधरी, डॉ मुक्ता शर्मा, डॉ. मलय पानेरी, डॉ. युवराजसिंह, डॉ पारस जैन, डॉ दिलीपसिंह चौहान, भवानी पाल सिंह राठौड आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply