Header Banner

मानो हाथ लगाकर ही कर लिए दर्शन

BY — October 3, 2013

अन्तर्मना स्वर्णिम शाश्वत तीर्थयात्रा

031012Udaipur. सम्मेदशिखरजी से लौटी अन्तर्मना स्वर्णिम शाश्वत तीर्थ यात्रा आज पूरी हो गई। ट्रेन नियत समय से करीब 3 घंटे से अधिक देर से पहुंची। रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रहे तीर्थयात्रियों के परिजनों का आलम यह था कि तीर्थयात्रा कर आए वरिष्ठ‍जनों को हाथ लगाकर ही मानों उनकी भी शिखरजी की यात्रा हो गई।

031014031015कई जनों की अश्रुधाराएं बह निकलीं तो कई हर्षोल्लाहस से स्वाआगत करते दिखे। ट्रेन का समय सुबह 9 बजे पहुंचने का था लेकिन 7.30 बजे तक कोटा पहुंची थी। यहां पहुंचने पर समाज की ओर से तीर्थयात्रियों का पुष्प वर्षा और अबीर-गुलाल लगाकर भव्य स्वागत किया गया। बैण्डबाजों की मधुर धुनों तथा ढोल की धमाधम के साथ मंगल गीत गाये गए। यहां से सभी यात्री सीधे सर्वऋतु विलास स्थित दिगम्बर जैन मन्दिर पहुंचें, जहां अन्तर्मना मुनिश्री प्रसन्न सागर से आशीर्वाद लेकर घर लौटे।

031013

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply