Header Banner

स्काउट-गाइड ने निकाली जनचेतना रैली

BY — October 18, 2013

181002Udaipur. राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड व आर्य भट्ट विज्ञान क्लब के अन्तर्गत इण्डो अमेरिकन पब्लिक स्कूल बलीचा यूनिट की ओर से राष्ट्रभक्तों को नमन और जल व झील संरक्षण जन चेतना रैली निकाली गई। सभी स्काउट, इको क्लब एवं विज्ञान क्लब के छात्र महाराणा प्रताप स्मारक मोती मगरी प्रातः पहुंचे।

इसके बाद स्मारक स्थल से फतह सागर की पाल तक जल व झील संरक्षण जन चेतना रैली निकाली गई। रैली को स्कूल के चेयरमैन अवन्तिलाल हड़पावत व निदेशक के. एन. विजयन ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। स्काउट प्रभारी तेजप्रकाश माली व सुरेश कुमार मेघवाल ने बताया कि रैली में छात्रों ने जल ही जीवन है, झीलों को स्वच्छ रखें आदि संदेश दिए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply