Header Banner

छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन एवं शपथ

BY — October 29, 2013

291011फतहनगर. महावीर राष्ट्रीय महाविद्यालय में मंगलवार को छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन एवं नवीन कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाया गया। मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण महावीर गौशाला के अध्यक्ष अशोक कटारिया थे जबकि अध्यक्षता पार्षद विरेन्द्रसिंह रोजी ने की।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबन्ध समिति की ओर से विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक प्रोत्साहन पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस घोषणा के अनुसार आंतरिक मूल्यांकन एवं विश्व विद्यालय परीक्षा में प्रथम श्रेणी के साथ सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 500 व 1000 रूपए तक के पुरस्कार प्रदान किए जाऐंगे। विधि विधान से नवीन कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय संचालक गजेन्द्र मेहता, महाविद्यालय प्रबन्ध समिति सचिव मनोहरलाल कावडिय़ा, प्राचार्य डॉ. डी. एन. नागदा, घनश्याम अग्रवाल, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply